Tuesday , September 29 2026
Breaking News

अमेरिका के बाद ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर सख्ती, ज्यादा काम करने पर वीजा रद्द

न्यूज डेस्क, (PNL) : जो भारतीय छात्र बेहतर भविष्य की तलाश में ऑस्ट्रेलिया जाते हैं, वे अब कड़ी निगरानी का सामना कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ काम करके अपने खर्च निकालने वाले कई छात्रों पर नियम तोड़ने का आरोप लगा है। कुछ छात्रों के वीजा तक रद्द कर दिए गए हैं, जिससे पूरे भारतीय छात्र जो विदेश में पड़ रहे हैं उनकी चिंता बढ़ गई है। खासकर वे छात्र जो टैक्सी चलाने या डिलीवरी का काम कर रहे थे, अब परेशानी में पड़ सकते हैं। हाल ही में अधिकारियों ने कई व्यवसायों पर छापे मारे हैं और सख्ती बढ़ा दी है। इस बदलाव ने भारतीय छात्रों को सतर्क कर दिया है।

भारतीय छात्रों पर कड़ी निगरानी

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों पर अब कड़ी निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय छात्र संगठनों के अनुसार, जो छात्र तय सीमा से अधिक समय तक काम कर रहे हैं, वे अब अधिकारियों के रडार पर आ गए हैं। नियमों के अनुसार, भारतीय छात्रों को हर दो हफ्ते में 48 घंटे से ज्यादा काम करने की अनुमति नहीं है। हाल ही में कई छात्रों के वीजा रद्द होने की खबरें सामने आई हैं। मेलबर्न और आसपास के क्षेत्रों में करीब 40 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जहां छात्र काम कर रहे थे। एक छात्र का वीजा रद्द होने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे अन्य छात्रों में डर का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि उस छात्र को डिपोर्ट भी कर दिया गया।

नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार, कई छात्र टैक्सी चलाने या डिलीवरी बॉय का काम करने के दौरान 50 से 60 घंटे तक काम कर रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है। छात्रों का मानना है कि ग्रॉसरी स्टोर, पेट्रोल पंप जैसे स्थानों पर काम करना कर दायरे में आता है, जबकि टैक्सी या डिलीवरी का काम ऑस्ट्रेलियन बिजनेस नंबर (ABN) के तहत होता है, जिसे वे सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट मानते हैं। इसी भ्रम के चलते कई छात्र अधिक समय तक काम कर रहे थे और अब उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस सख्ती के बाद कई छात्रों ने अस्थायी रूप से टैक्सी चलाना या डिलीवरी का काम बंद कर दिया है। हालांकि, छुट्टियों के दौरान काम के घंटों की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन पढ़ाई के समय अधिक काम करने वाले छात्रों पर अब विशेष नजर रखी जा रही है।

भारतीय समुदाय की अपील

भारतीय समुदाय के कई संगठन छात्रों को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें नियमों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं। एडिलेड तेलंगाना एसोसिएशन के संस्थापक अधि रेड्डी ने कहा कि छात्रों को समझना चाहिए कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें काम करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। ग्रेजुएशन होने के बाद वे अस्थायी निवास वीजा प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें चार साल तक कानूनी रूप से काम करने का मौका मिलेगा। इसलिए, पढ़ाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे केवल 20 घंटे प्रति सप्ताह तक ही काम करें, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!