Tuesday , July 28 2026
Breaking News

अमेरिका से डिपोर्ट के बाद एक्शन में पंजाब सरकार, 10 दिन में अवैध इमिग्रेशन एजेंटों के खिलाफ 15 FIR, 3 ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक्शन के बाद पंजाब में अवैध रूप से विदेश भेजने वाले फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पिछले 10 दिनों में ऐसे 15 मामलों में FIR दर्ज की गई हैं और 3 एजेंट गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पिछले 3 वर्षों में ऐसे 3,225 मामलों में FIR दर्ज की गई हैं और कई एजेंटों को जेल भेजा जा चुका है।

हाल ही में अमेरिका से 333 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया, जिनमें सबसे अधिक 126 लोग पंजाब से थे। इनमें से कई लोगों को फर्जी ट्रैवल एजेंटों ने डंकी रुट से भेजा था, जिस कारण वे वहां फंस गए और बाद में निर्वासित कर दिए गए।

पंजाब पुलिस ने जनता से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अवैध तरीके से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा हो, उसकी तुरंत शिकायत करें, ताकि ऐसे फ्रॉड एजेंटों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

कैसे करते हैं फर्जी ट्रैवल एजेंट ठगी?

फर्जी ट्रैवल एजेंट भोले-भाले लोगों को अमेरिका, कनाडा, यूरोप और अन्य देशों में नौकरी या स्थायी निवास दिलाने के झूठे सपने दिखाते हैं। वे फर्जी वीजा, नकली दस्तावेज और अवैध मार्गों का इस्तेमाल कर लोगों को विदेश भेजते हैं। लेकिन कई बार ये लोग वहां फंस जाते हैं, गिरफ्तार हो जाते हैं या डिपोर्ट कर दिए जाते हैं।

पुलिस का एक्शन प्लान

अवैध इमिग्रेशन मामलों की जांच तेज की जा रही है।
जिन ट्रैवल एजेंटों का नाम निर्वासित भारतीयों के मामलों में सामने आया है, उनकी सूची तैयार की जा रही है।
जनता से अपील की गई है कि अगर कोई एजेंट धोखाधड़ी कर रहा है, तो उसकी तुरंत शिकायत पुलिस से करें।

पुलिस ने साफ कहा है कि अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि पंजाब के युवाओं को ठगी का शिकार होने से बचाया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली पहुंचा गैंगस्टर जॉबन बिल्ला:इंडोनेशिया से हुआ डिपोर्ट, विदेश में बैठकर चला रहा था गैंग; हत्या और टारगेट किलिंग के आरोप

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब पुलिस को विदेश में छिपे गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली …

ऑस्ट्रेलिया के गुरुद्वारे में आग के बाद श्री अकाल तख्त सख्त, जांच टीम भेजने के आदेश

अमृतसर (PNL) : ऑस्ट्रेलिया के वर्जीनिया स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार की इमारत में आग लगने …

बारिश के बीच सीएम मान ने दी लुधियाना को सौगात:लोहारा स्कूल में ‘वर्धमान ब्लॉक’ का किया उद्घाटन

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारी बारिश के …

पंजाब बंद का असर: अमृतसर-जालंधर में बाजार-ऑफिस बंद कराए, स्कूलों में छुट्‌टी

जालंधर , (PNL) : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज …

जालंधर में अवैध शराब की खेप पकड़ी:चेकिंग दौरान 37 बॉक्स बरामद, चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!