Tuesday , February 17 2026
Breaking News

जालंधर : MLA रमन अरोड़ा के चहेते एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह का तबादला, आखिर कैसे हिल गई कुर्सी, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : MLA रमन अरोड़ा के चहेते एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह शहीद भगत सिंह नगर में तैनात डीएसपी डिटेक्टिव अमनदीप सिंह को जालंधर सेंट्रल का एसीपी लगाया गया है। बता दें कि निर्मल सिंह विधायक रमन अरोड़ा के चहेते थे। जब से रमन विधायक बने हैं, तब से निर्मल यहीं टिके हुए थे। कई अफसर आए और चले गए, मगर निर्मल की बदली नहीं हुई। अब निर्मल सिंह की बदली सीधे डीजीपी दफ्तर से सिंगल ही हुई है। अमूमन रोजाना की बदलियों में निर्मल का नाम नहीं आया। बताया जा रहा है कि किसी शिकायत के कारण एसीपी निर्मल को हटाया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!