Sunday , November 1 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अमृतसर में मैरिज पैलेस के अंदर आम आदमी पार्टी के सरपंच का कत्ल, खाना खा रहे थे, तभी माथे पर मारी गोली, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया है। वह एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान बदमाशों ने पैलेस में आकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उनके सिर पर गोलियां मारी गईं। गोली लगते ही सरपंच जरमल सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। यह देख उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

फायरिंग का पता चलते ही पुलिस पैलेस में पहुंची। टीम ने पूरे पैलेस को घेरकर जांच शुरू की और शादी समारोह में आए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि सरपंच की रेकी की जा रही थी। वह तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के रहने वाले थे और मौजूदा सरपंच थे। पुलिस जांच के मुताबिक, उन पर 3 बार पहले भी हमला हो चुका है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। शादी में पहुंचे AAP विधायक सरवन सिंह बताया है कि हमलावर कोट-पेंट पहन बाराती बनकर आए थे। उन्होंने खाना खाते वक्त सरपंच के सिर में गोली मारी।

  • AAP विधायक सरवन सिंह ने बताया- अमरकोट के सरपंच शैरी की बहन की शादी थी। मैं भी शादी समारोह में था। मैं हॉल में था और सरपंच जरमल टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे। परिवार का कहना है कि उन्हें गैंगस्टर की धमकी मिल रही थी। उनसे फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में सरपंच ने वल्टोहा थाने में केस भी दर्ज कराया था। यह रंजिश का मामला नहीं, बल्कि गैंगस्टर उन्हें धमका रहे थे। हत्या के पीछे की यही वजह हो सकती है।

  • हमलावरों ने केवल सरपंच को निशाना बनाया: विधायक ने कहा- फायरिंग की आवाज सुनकर हम दौड़कर बाहर आए। तब तक उन्हें गोलियां मारी जा चुकी थीं। हमलावरों ने सिर्फ सरपंच को ही टारगेट किया। सरपंच के साथ टेबल पर बैठकर खाना खाते बाकी लोगों ने बताया कि हमलावर 2 थे। मेरी सिक्योरिटी भी मेरे साथ हॉल में ही थी।

  • सिक्योरिटी ने लापरवाही बरती: विधायक ने कहा- सरपंच को सिक्योरिटी भी मिली हुई थी, लेकिन शायद सिक्योरिटी में कोई लापरवाही बरती गई। मैं भी उनसे मिला था। हमने एक साथ शगुन दिया। फिर मैं खाना खाने चला गया और वह टेबल पर दोस्तों के साथ बैठ गए। हमलावरों ने कोट-पेंट पहना था। उन्होंने मुंह भी नहीं ढंका हुआ था। ​​​​​

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!