Friday , October 2 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लुधियाना में AAP और कांग्रेस के वर्करों के बीच खूनी टकराव, 15 से 20 गोलियां चली, दोनों तरफ से पथराव, 4 घायल

लुधियाना, (PNL) : पंजाब में ब्लॉक समिति चुनाव में जीत का जश्न मना रहे आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के वर्करों में हिंसक झड़प हो गई। AAP के नेता जीत का जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसी भी वहां आ गए। जिसके बाद उनके बीच बहस हो गई।

AAP वर्करों का आरोप है कि उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इसके बाद फायरिंग की गई। जिसमें 5 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है। जिनकी पहचान गुरमुख सिंह (65), रविन्द्र सिंह (44), गुरदीप सिंह (32), उदमवीर सिंह (25) साल और मनदीप सिंह (36) के तौर पर हुई है। तीनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह मामला गिल क्षेत्र स्थित बचित्तर नगर का है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना लगा दिया है।

अस्पताल में भर्ती घायल रविंदर सिंह ने बताया कि वह आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में इलाके में धन्यवाद रैली निकाल रहे थे। जिसके बाद मौके पर कांग्रेस के नेता जसबीर सिंह गाली-गलौज करने लगा। हमने उसे कुछ नहीं कहा। वह गुस्से में आकर मारपीट करने लगा। उसने कई लोगों के साथ झड़प की और गोलियां चलाई दी। रविंदर मुताबिक 15 से 20 गोलियां चली है। गांव के 3 से 4 लोग घायल हुए है। जो लोग घायल हुए है उनकी टांगों पर गोलियां लगी है।

आम आदमी पार्टी के नेता जतिंदरपाल सिंह गाबड़िया ने कहा कि कल ब्लाक समिति और जिला परिषद के चुनाव संपन्न हुए है। चुनाव में हमारे आप के दोनों उम्मीदवार बचित्तर नगर से सोनू गिल और सुमित सिंह खन्ना जीत गए थे। आज हम धन्यवाद रैली निकाल रहे थे। दूसरी तरफ से कांग्रेस के नेता जसबीर सिंह ने गोलियां चला दी है। हमारे 4 लोग घायल हुए है। जसबीर के साथ कई अन्य युवक भी मौजूद थे, जो मौके से फरार हो गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!