Wednesday , October 14 2026
Breaking News

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों और नेताओं की पेशी की तारीख बदल दी है। अब उन्हें 15 के बजाय 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सचिवालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना स्पष्टीकरण देना होगा। इस संबंध में नए पत्र जारी किए गए हैं। तारीख में बदलाव मानसा के नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह की हत्या के विरोध में 15 अक्टूबर को बुलाए गए पंजाब बंद के मद्देनजर किया गया है। उनके परिवार ने बंद का आह्वान किया है।यह मामला लुधियाना के पायल से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा से संबंधित है। जत्थेदार ने इस प्रकरण में AAP से जुड़े कुछ विधायकों और नेताओं को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया था।

जांच समिति की बैठक भी स्थगित

श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय के प्रभारी बगीचा सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर को सचिवालय में जांच समिति की बैठक भी निर्धारित थी। इस बैठक में विभिन्न मामलों से संबंधित पक्षों को बुलाया गया था। लेकिन पंजाब बंद के आह्वान का समर्थन करते हुए जत्थेदार गड़गज के आदेश पर बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

विधायक ग्यासपुरा को सचिवालय में प्रवेश से रोकने पर विवाद

घटना 12 अक्टूबर 2026 की है। आम आदमी पार्टी के पायल से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिसकर्मियों के जूते पहनकर और सिर ढके बिना प्रवेश करने की घटना को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को मांगपत्र सौंपने पहुंचे थे।

मांगपत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तलब करने और मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी। ग्यासपुरा का आरोप है कि विधायक ने कहा कि उन्हें अनुसूचित जाति से संबंधित होने के कारण श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

अकाल तख्त सचिवालय का पक्ष

सचिवालय की ओर से कहा गया कि उन्हें जाति के आधार पर नहीं रोका गया था। प्रवेश रोकने की वजह जत्थेदार और सिख संस्था के प्रति उनकी पहले की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां बताई गईं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग …

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Jalandhar में ट्रक-स्कूटी पर गार्डर गिरा:महिला की टांग टूटी, ड्राइवर-क्लीनर बचे; अंडरब्रिज पर एक घंटे जाम रहा ट्रैफिक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में सोढल के पास चंदन नगर अंडरब्रिज पर भारी वाहनों को …

Jalandhar में 120 फुटी रोड पेट्रोल पंप पर हुड़दंगियों:बेकसूर युवकों को पीटा, बिना नंबर प्लेट के गाडियो में तेल डलवाने आए थे आरोपी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के 120 फुटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दो युवकों पर …

बिग ब्रेकिंग : परविंदर झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, इस राज्य से पंजाब पुलिस ने पकड़ा

न्यूज डेस्क. (PNL) : इस समय की बड़ी खबर मानसा से आ रही है। नशे …

कॉकरोच जनता पार्टी के दो प्रमुख नेताओं को अदालत ने 5 दिन के लिए जेल भेजा, रात 3 बजे हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने दर्ज किया ये केस, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) …

जालंधर के वार्ड नंबर 48 में नशों के खिलाफ जागरूकता बैठक, नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित

जालंधर, (PNL) : पंजाब को नशा मुक्त बनाने और युवा पीढ़ी को नशों के दुष्प्रभावों …

जालंधर के सेंट्रल टाउन में चौकीदार से लूट. CCTV:सो रहे चौकीदार पर डंडे से हमला कर फोन छीना, आरोपी मौके से फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना 3 के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल टाउन इलाके में …

चंडीगढ़ में किसानों और सरकार की बैठक:13 मांगों पर होगा मंथन, लैंड पूलिंग-MSP गारंटी और कर्ज माफी पर बनेगी स्ट्रेटजी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन …

अमृतसर में नशा-तस्करी और हथियार-सप्लाई करने वाले 5-मॉड्यूल का भंडाफोड़:10 गिरफ्तार; 1 ड्रोन, 6 पिस्तौल और 4.409 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने …

ट्रेवलिंग व्लॉगर बोला- गोल्डन टेंपल में बदसलूकी हुई:रोते हुए बोला- मुझे पैरों में गिराया; SGPC ने कहा- यहां वीडियो बनाना मना है

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के गोल्डन टेंपल में रात के समय व्लॉग बनाने पहुंचे व्लॉगर …

लुधियाना में 5वीं की छात्रा से रेप:फेसबुक पर युवक ने दोस्ती की, घर में घुसकर धमकाया; मां मेकअप आर्टिस्ट

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने 14 साल की नाबालिग से रेप कर …

जालंधर में महिला से सोने की चेन झपटी CCTV:हफ्ते भर के अंदर स्नेचिंग की दुसरी वारदात, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैट के व्यस्त सदर बाजार इलाके रविवार को दिन के उजाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!