Wednesday , August 19 2026
Breaking News

AAP का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को पूरी दिल्ली में निकालेंगे रामलला की शोभायात्रा, इन छह राज्यों में आधे तो हिमाचल में पूरे दिन की छुट्टी

नई दिल्ली, (PNL) : सोमवार यानी 22 जनवरी को 2024 को जहां यूपी के अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा और राम  मंदिर का उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) होगा, वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने रामलला की शोभायात्रा निकालने का फैसला लिया है. आप नेता के मुताबिक शोभायात्रा पूरी दिल्ली में निकाली जाएगी. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली (Delhi) में भंडारे का भी आयोजन करेगी. शोभायात्रा और भंडारे में पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे.

दिल्ली की अरंविद केजरीवाल सरकार ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए 22 जनवरी को सभी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी की पहले ही घोषणा कर चुकी है. इस बाबत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना को एक प्रस्ताव भेजा था. रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आधे दिन की छुट्टी के प्रस्ताव को एलजी ने शनिवार को अपनी मंजूरी दी थी. एलजी से छुट्टी की मंजूरी के बाद दिल्ली सेवा विभाग के विशेष सचिव ने इसको लेकर जरूरी आदेश जारी किया था.

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पहले असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्य सरकारों ने भी 22 जनवरी को सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है. अब हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने भी 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन का अवकाश का एलान किया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!