Monday , September 28 2026
Breaking News

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ को 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि ED ने अधिकारी को ईमेल के माध्यम से समन भेजा है। जांच एजेंसी की पड़ताल में सनटेक सिटी प्रोजेक्ट के लिए जमीन के लैंड यूज में बदलाव यानी CLU की मंजूरी से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच की जा रही है। ED यह जानने की कोशिश कर रही है कि डेवलपर को जमीन बेचने से पहले जमीन मालिकों की सहमति की जांच किस प्रक्रिया के तहत की गई थी और इस दौरान अधिकारियों की क्या भूमिका रही।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंवल प्रीत बराड़ ने समन मिलने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद वह बैठक के सिलसिले में कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उन्हें यह जानकारी नहीं है कि उनकी अनुपस्थिति के दौरान उनके आधिकारिक ईमेल पर ED का समन भेजा गया था या नहीं। अब 18 अगस्त को होने वाली पूछताछ में ED इस मामले से जुड़े दस्तावेजों और प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर अधिकारी से जानकारी हासिल कर सकती है।

अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला:-
2020 में शिकायत से शुरू हुआ मामला: मोहाली के पल्हेरी गांव के जमीन मालिक करमजीत सिंह ने 2020 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि सनटेक सिटी के प्रमोटरों ने उनकी 53 कनाल जमीन समेत 14 अन्य किसानों की कुल 30.5 एकड़ जमीन के फर्जी सहमति पत्र तैयार किए। इन दस्तावेजों पर किसानों के जाली हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाए गए थे।

25 नवंबर 2020 में पुलिस की पहली जांच: मोहाली के तत्कालीन SP (इन्वेस्टिगेशन) हरमनदीप हंस ने जांच रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप सामने आए। जांच के बाद मुल्लांपुर थाने में नवंबर 2022 में FIR दर्ज की गई। यही मामला आगे चलकर ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच का आधार बना।

7 मई 2026 में ईडी की बड़ी कार्रवाई: पुलिस की FIR के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। इसके बाद मोहाली और चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर छापेमारी की गई। ईडी ने सनटेक सिटी के प्रमोटर अजय सहगल समेत ABS Township और Eltus Space Builders से जुड़े अधिकारियों और निदेशकों से पूछताछ की।

7 मई 2026 को ₹21 लाख कैश का मामला: ईडी की कार्रवाई के दौरान कारोबारी नितिन गोहल के घर पर भी छापेमारी हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, इसी दौरान 9वीं मंजिल से ₹21 लाख कैश नीचे फेंका गया। ईडी ने पूछताछ के बाद अजय सहगल को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सनटेक सिटी का प्रमुख प्रमोटर बताया गया है।

मई 2026 में ईडी कस्टडी: गिरफ्तारी के बाद सहगल को मोहाली की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 27 मई 2026 तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया।

कई अधिकारियों से हो चुकी पूछताछ

जांच का दायरा ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी और आवास विभाग के कामकाज में कथित अनियमितताओं तक बढ़ गया है। ईडी पहले ही कई वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। सनटेक सिटी समेत अन्य प्रोजेक्ट्स को जारी की गई CLU मंजूरियों से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड मांगा है। मामले में आरोप है कि 15 भूमि मालिकों की 30.5 एकड़ जमीन के लिए जाली हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान वाले फर्जी सहमति पत्र तैयार किए गए थे। कथित तौर पर इनका इस्तेमाल CLU मंजूरियां हासिल करने के लिए किया गया। इसके बाद RERA से पंजीकरण और मंजूरी मिलने से पहले ही प्रोजेक्ट की इकाइयां बेच दी गईं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!