Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब में जगराते दौरान गिरा पंडाल, दो महिलाओं की मौत, 15 घायल, पुलिस ने सिंगर को हिरासत में लिया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। लुधियाना में शनिवार देर रात आई आंधी से देवी जागरण के लिए लगाया पंडाल गिर गया। इसमें दबकर 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने जागरण में गा रही महिला सिंगर और जागरण पार्टी के सदस्यों को हिरासत में लिया है। वहीं, जागरण का सारा सामान भी जब्त कर लिया है। मरने वाली महिलाओं में लुधियाना के ऋषि नगर की रहने वाली रजनी और द्वारका ऐनक्लेव में रहने वाली सुनीता शामिल हैं।

हादसा लुधियाना के हंबडा रोड पर बने श्री गोविंद गोधाम मंदिर के पास हुआ। यहां द्वारका ऐनक्लेव में रहने वाले लोगों की ओर से मंदिर के पीछे खाली पड़े ग्राउंड में देवी जागरण का आयोजन किया गया था। इसमें भेंटें गाने के लिए गायिका पल्लवी रावत को बुलाया गया। शनिवार रात में सभी लोग यहां नाच-गा रहे थे। भेंट गायक पल्लवी रावत माता की भेंटें गा रही थीं। इसी दौरान रात करीब 2 बजे आंधी चली। आंधी आते ही सभी लोग तितर-बितर हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि आंधी आने के बाद जब लोग उठकर जाने लगे तो गायक और जागरण पार्टी ने बैठने के लिए कह दिया। कहा कि कुछ नहीं होगा। बैठे रहिए। उनकी बातें सुनकर सभी बच्चे और महिलाएं वापस बैठ गए। थोड़ी देर में हवा तेज हुई और जागरण पार्टी की ओर से लगाया गया पंडाल धड़ाम कर गिर पड़ा। इस दौरान आगे बैठे लोग उसके नीचे दब गए। ढांचा लोहे का था तो लोगों को भारी चोटें आईं। तेह हवा के कारण ढांचा गिरते ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

मौके पर मौजूद लोगों ने ढांचे के नीचे दबे लोगों को निकालना शुरू किया। पूरे घटनाक्रम में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, 15 के करीब लोग घायल थे। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं, जो जागरण के दौरान सबसे आगे बैठे हुए थे। उन्हें शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जागरण पार्टी के साथ गायिका पल्लवी रावत को हिरासत में ले लिया। साथ ही जागरण पार्टी का सामान भी जब्त कर लिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!