Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में Fortuner कार से मिली 10 करोड़ रुपए की कोकेन, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : कुछ दिन पहले अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के प्रमुख सदस्य जतिंदर सिंह गिल की निशानदेही पर स्पेशल सेल ने पंजाब से एक फार्च्यूनर कार जब्त कर उससे में रखी 10 करोड़ मूल्य की कोकेन बरामद की है।

पंजाब के कुछ बड़े ड्रग्स तस्करों ने दुबई में छिपे सिंडिकेट के सरगना वीरेंद्र वसोया को कोकेन की बड़ी खेप की मांग की थी। जिसपर वसोया ने इंग्लैंड में रहे सिंडिकेट के प्रमुख सदस्य जतिंदर सिंह गिल को भारत भेजकर कोकेन की खेप पंजाब के तस्करों को आपूर्ति करने के लिए भेजा था। दिल्ली से बरामद कोकेन की बड़ी मात्रा नए साल पर पंजाब में होनी थी।

जतिंदर सिंह गिल उर्फ जस्सी की निशानदेही पर स्पेशल सेल ने पंजाब के अमृतसर स्थित नेपाल गांव से उसके चाचा के घर से फार्च्यूनर कार और 10 करोड़ की कोकेन बरामद की गई। यह कार सरोजिनी नगर में रहने वाले रवींद्र के नाम से पंजीकृत है लेकिन वास्तव में कार गिल के बेटे की होने की बात सामने आ रही है। जतिंदर सिंह दिल्ली से पंजाब इसी कार से एक अक्टूबर को गया था।

सिंडिकेट के चार सदस्यों के पकड़े जाने व गोदाम से ड्रग्स की पूरी खेप जब्त हो जाने के बाद खुद को बचने के लिए जतिंदर सिंह गिल तीन अक्टूबर को कार चाचा के घर पर छोड़कर इंग्लैंड भागने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पर आया था तब उसे भी दबोच लिया गया। उसकी निशानदेही पर कार बरामद कर उसमें छिपाकर रखी गई 10 करोड़ की कोकेन भी जब्त कर ली गई। कार से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!