Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर हाईट्स फ्लैट में 18 साल की युवती ने फंदा लगाकर दे दी जान, पढ़ें पूरा मामला

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर हाइट्स फ्लैट में 18 साल की युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान किरणदीप कौर पुत्री देशवीर सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से फिरोजपुर के गंगा मंदिर एरिया की रहने वाली थी। पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना सदर की चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि किरणदीप कौर जालंधर में सीटी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करती थी। कुछ समय पहले किरणदीप के पिता की मौत हो गई थी और उसकी मां भी नहीं रही थी। जिसके चलते वह फिरोजपुर से जालंधर अपने बुआ के पास रहने के लिए आ गई थी। मंगलवार रात उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने कहा- घटना के बारे में फिरोजपुर में रह रहे परिवार को जानकारी दे दी गई है। आज उनके बयान दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी। लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ईरान के हमलों से डरे शाहरुख खान? दुबई में रद्द कर दी King की शूटिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ के शेड्यूल में बड़ा बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!