Tuesday , May 26 2026
Breaking News

पंजाब के पांच साल के तेगबीर ने किया कमाल, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी को किया फतह, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के रोपड़ के रहने वाले पांच वर्षीय तेगबीर सिंह ने तंजानिया में स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई बन गए हैं। चढ़ाई के बाद तेगबीर सिंह को किलिमंजारो राष्ट्रीय उद्यान सहित तंजानिया राष्ट्रीय उद्यानों के संरक्षण आयुक्त द्वारा जारी पर्वतारोहण प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ।

तेगबीर ने 18 अगस्त को चढ़ाई शुरू की और 23 अगस्त को पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी उहुरू चोटी पर पहुंचे। उहुरू चोटी पर तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम था। ट्रेक की ऊंचाईयों पर कई बीमारियों का खतरा होता है फिर भी 5 वर्षीय तेगबीर सभी चुनौतियों पर विजय पाने में कामयाब रहे और शिखर पर पहुंचने का अपना सपना पूरा किया।

ओग्जेन सिवकोविक के रिकॉर्ड की बराबरी की

माउंट किलिमंजारो को फतह के साथ ही उन्होंने 6 अगस्त 2023 को सर्बिया के ओग्जेन सिवकोविक द्वारा पांच साल की उम्र में माउंट किलिमंजारो को फतह करने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। तेगबीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, सेवानिवृत्त हैंडबॉल कोच बिक्रमजीत सिंह घुमन और परिवार को दिया। वह 30 अगस्त को भारत लौटेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ FIR:युवती बोली- होटल बुलाया, ड्रिंक में नशा मिलाया, डांस के बहाने बैड टच भी किया

चंडीगढ़ , (PNL) : फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-17 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!