पंजाब के CM भगवंत मान आज जाएंगे नांदेड़, सचखंड श्री हजूर साहिब में परिवार समेत होंगे नतमस्तक
Punjab News Live -PNL
August 20, 2024
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के CM भगवंत मान आज मंगलवार को नांदेड़ जाएंगे। जहां पर वह सचखंड श्री हजूर साहिब में परिवार समेत नतमस्तक होंगे। वह दोपहर दो बजे वहां पर पहुंचेंगे। इसके बाद 3 घंटे वह वहां पर रहेंगे। जबकि शाम 5 बजे वह मुंबई के लिए रवाना होंगे। सीएम ऑफिस की तरफ से यह जानकारी दी गई है। हालांकि गत एक सप्ताह से सीएम लगातार दौरों पर हैं। पहले हरियाणा चुनाव को लेकर चुनावी सभाएं कर रहे थे। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह और फिर रक्षा बंधन को लेकर प्रोग्राम थे।