Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब का ये शहर सबसे ठंडा, टूटा 54 साल का रिकॉर्ड, अगले चार दिन के लिए अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम अपडेट

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कुछ जगहों पर घने कोहरे के साथ-साथ दिन पहले की तरह ही ठंडे बने रहेंगे और शीतलहर भी चलेगी। सोमवार को भी धूप नहीं निकली। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। चार डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। वहीं, लुधियाना में ठंड का पिछले 54 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के मुताबिक लुधियाना में 22 जनवरी वाला दिन 54 सालों में पहली बार सबसे ठंडा रहा है।

यहां 22 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पीएयू के मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर किंगरा का कहना है कि पिछले 54 सालों में 22 जनवरी को कभी इतनी ठंड नहीं हुई। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, लुधियाना का 5.6 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), पटियाला का 5.8 (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), पठानकोट का 7.7, फरीदकोट का 5.0, एसबीएस नगर का 5.0, गुरदासपुर का 4.5 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से 7.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 12.2 डिग्री पारा बरनाला व मोगा का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का पारा 11.2 डिग्री (सामान्य से 6.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 9.4 (सामान्य से 09 डिग्री नीचे), पटियाला का 10.6 डिग्री (7.8 डिग्री नीचे), पठानकोट का 10.2 डिग्री, बठिंडा का 11.4, गुरदासपुर का 8.4, एसबीएस नगर का 8.0 डिग्री दर्ज किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!