जालंधर के इस इलाके में मिली व्यक्ति की खून से सनी लाश, बेरहमी से किया गया कत्ल, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
January 13, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। दाना मंडी में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की खून से सनी हालत में लाश मिली है। उसके सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला किया गया है। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल रखवाया है। जानकारी के मुताबिक सुबह किसी राहगीर ने व्यक्ति की लाश देखकर पुलिस को फोन किया। पुलिस का मानना है कि किसी ने बड़ी बेरहमी से व्यक्ति की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।