Tuesday , February 17 2026
Breaking News

श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पढ़ें

बठिंडा, (PNL) : तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने श्री मुक्तसर साहिब के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे करीब 80 वर्ष के थे। जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ मार्च 2003 से लेकर जनवरी 2015 तक तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार रहे। इससे पहले वे 1996 में एसजीपीसी के सदस्य भी चुने गए थे।

जत्थेदार को बेबाक के तौर पर जाना जाता था। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनकी संभाल उनके बेटे जेल सुप्रीटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ द्वारा की जा रही थी। उनका अतिंम संस्कार श्री मुक्तसर साहिब के बड़ा गुज्जर जेल रोड पर स्थित उनके फार्म हाउस पर किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!