Thursday , July 30 2026
Breaking News

पंजाब में ठंड ने रोकी रफ्तार, इस शहर में 2.3 डिग्री पहुंचा पारा, आठ जनवरी को हल्की बारिश की संभावना, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कोहरे के कारण उत्तर भारत में जीवन अस्त व्यस्त है। कोल्ड-डे का सामना कर रहे पंजाब के कई जिलों में बुधवार रात पारा गिर गया। इस कारण पंजाब के औसत न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पंजाब में सबसे सर्द नवांशहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पंजाब का अधिकतम तापमान भी 1.6 डिग्री गिर गया है, जो कि सामान्य से 6.7 डिग्री कम रहा। घने कोहरे के कारण उत्तर भारत में ट्रेनों और उड़ानों में भी देरी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। आठ व नौ जनवरी को पंजाब में कईं जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर सिवियर कोल्ड-डे (कड़ाके की ठंड) भी रह सकता है।

अब अधिकतम तापमान भी गिरने लगा

अमृतसर का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री, बरनाला का 5.2, लुधियाना का 5.9 डिग्री और पटियाला का 6.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि फतेहगढ़ साहिब का 6.2 और पठानकोट का 6.7 डिग्री दर्ज किया। उधर, अधिकतम तापमान में भी गुरुवार को 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह अब सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे पहुंच गया है। अमृतसर का अधिकतम तापमान 11.4, लुधियाना का 11.0, पटियाला का 10.5, पठानकोट का 12.2, बठिंडा का 13.4, सबसे अधिक 14.5 डिग्री तापमान एसबीएस नगर का रिकॉर्ड किया गया।

47 उड़ानें व 25 रेलगाड़ियां प्रभावित

घने कोहरे के कारण अमृतसर में सुबह के समय दृश्यता शून्य दर्ज की गई। इस कारण यहां पहुंचने वालीं सात फ्लाइट 2 से 6 घंटे तक देरी से पहुंचीं। इतना ही नहीं कोहरे के कहर के कारण पंजाब में 25 से अधिक गाड़ियां देरी से पहुंचीं। रेलवे विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ज्यादातर गाड़ियां चार से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 40 उड़ानें 20 मिनट से चार घंटे तक देरी से उड़ीं। साथ ही सुबह 5:55 बजे पुणे जाने वाली एक फ्लाइट को रद्द करना पड़ा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!