Tuesday , July 21 2026
Breaking News

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, शीत लहर और धुंध बढ़ाएगी और भी सिकुड़न, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। विभाग ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे शहर की सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी रहा। विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वहीं, दिसंबर के महीने में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।  उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR में सुबह के समय कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। जिससे सड़क में विजिबिलिटी कम हो रही है। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 16 दिसंबर के बीच असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में जमकर बारिश होगी. अरुणाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो रही है।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई है। बदरीनाथ धाम में तापमान अधिकतम 3 डिग्री और न्यूनतम माइनस 4 डिग्री तक पहुंच गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!