Sunday , September 20 2026
Breaking News

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले का मुख्य आरोपी रवि उप्पल दुबई से गिरफ्तार, किसी समय जूस बेचता था, आज है अरबपति, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले के दो मुख्य आरोपियों में एक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दुबई पुलिस ने ये कार्रवाई ईडी की अपील पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर की है. ईडी के अधिकारी उसे भारत भेजने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं. उप्पल के खिलाफ भारत में छत्तीसगढ़ और मुंबई पुलिस जांच कर रही है. जबकि महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी जांच कर रही है. रवि महादेव ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरव चंद्राकर का सहयोगी है.

महादेव बुक ऐप सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है. इसे भारत में बैन कर दिया गया है. लेकिन अन्य देशों में यह चल रहा है. छत्तीसगढ़ का रहने वाला चंद्राकर और उसका सहयोगी रवि उप्पल दुबई इसे चलाता है. दोनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था.

जूस सेंटर चलाते थे सौरव और रवि

सौरव चंद्राकर पहले रायपुर में एक जूस सेंटर चलाता था. इसके बाद वह सट्टेबाजी में शामिल हुआ. सौरव और रवि के पास 6000 करोड़ से ज्यादा होने का शक है. बड़ी मात्रा में नकदी को हवाला के जरिए दुबई भेजा गया है. एजेंसियों को शक है कि इतने बड़े पैमाने पर महादेव बुक ऐप के दुबई से संचालन में दाऊद इब्राहिम गैंग ने मदद की.

ईडी की जांच में सामने आया है कि महादेव ऑनलाइन बुक पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल आदि पर सट्टेबाजी जैसे लाइव गेम में सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रदान करता है. ये ऐप तीन पत्ती, पोकर जैसे कई कार्ड गेम खेलने की सुविधा भी देता है. ड्रैगन टाइगर, कार्ड आदि का उपयोग करके वर्चुअल क्रिकेट गेम, यहां तक कि भारत में होने वाले विभिन्न चुनावों पर दांव लगाने की सुविधा भी देता है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!