जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल जुए के केस में हुए बरी, नहीं मिला कोई सबूत, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
December 12, 2023
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल जुए के केस में बरी हो गए हैं। अदालत में पुलिस उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई, जिसके चलते उन्हें बरी कर दिया गया। बता दें कि शीतल पर ये केस थाना भार्गव कैंप में 2020 को दर्ज किया गया था। पुलिस ने कुछ जुआरियों के साथ शीतल की गिरफ्तारी दिखाई थी। तब शीतल भाजपा में थे। उन्होंने तब के मौजूदा विधायक पर केस दर्ज करवाने का आरोप लगाया था।