Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब के लोगों को 10 दिसंबर से घर बैठे मिलेंगी ये 43 नागरिक सेवाएं, सीएम ने किया ऐलान

श्री फतेहगढ़ साहिब, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरूवार को कहा कि लोगों को घर पर बैठे नागरिक सेवाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार 10 दिसंबर को ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ स्कीम की शुरुआत करेगी।
श्री फतेहगढ़ साहिब और बस्सी पठाणां के सांझ केन्द्रों के अचानक दौरे पर पहुँचे मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सुचारू तरीके और आसानी के साथ यह सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य के साथ यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि घर-घर तक सेवाएं देने की शुरुआत वाली यह पहलकदमी लोगों की सरकारी सेवाओं तक सीधी और आसान पहुँच मुहैया करवाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहलकदमी के अंतर्गत जन्म और मौत, आमदन, रिहायश, जाति और पैंशन का सर्टिफिकेट, बिजली बिलों की अदायगी और अन्य सेवाएं राज्य भर में घर- घर तक मुहैया होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1076 नंबर हेल्पलाइन पर कॉल करके अपनी सुविधा के मुताबिक समय देकर यह सेवाएं ली जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि आवेदक को सम्बन्धित सेवा लेने के लिए ज़रुरी दस्तावेज़, फीस और अन्य शर्तों के बारे बता दिया जायेगा, जिसके लिए आवेदक को एस. एम. एस. प्राप्त होगा, जिसके द्वारा ज़रुरी दस्तावेज़ों और तारीख़ और समय के बारे पता चलेगा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि निश्चित समय के मुताबिक विशेष प्रशिक्षण प्राप्त मुलाज़ीम टैबलैट्ट लेकर सम्बन्धित आवेदक के घर या दफ़्तर जाएंगे और सारी अपेक्षित कागज़ी प्रक्रिया पूरी करेंगे और फीस जमा करेंगे। इसके इलावा आवेदक को पहुँच रसीद दी जायेगी, जिसके द्वारा वह अपने आवेदन पर चल रही प्रक्रिया के बारे में जान सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्कीम से न सिर्फ़ लोगों के लिए सुविधा बढ़ेगी, बल्कि इससे पैसे लेकर काम करवाने वाले बिचौलियों की भूमिका ख़त्म होगी और प्रशासन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता आयेगी। उन्होंने कहा कि घर पर बैठे यह सुविधा सेवा केन्द्रों या समर्पित 1076 हेल्पलाइन नंबर के द्वारा 10 दिसंबर 2023 के बाद के ली जा सकेगी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों की सहूलियत के लिए हर संभव कोशिश की जायेगी जिससे उनके रोज़मर्रा के प्रशासकीय काम आसानी से पूरे हो सकें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शहीदी जोड़ मेल के दौरान अकीदत भेंट करने के लिए फतेहगढ़ साहिब आने वाले हज़ारों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पवित्र धरती न सिर्फ़ सिखों, बल्कि समूची मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हममें से हर कोई हर साल छोटे साहिबज़ादों और माता गुजरी की शहीदी के आगे सिर झुकाएंगे के लिए यहाँ पहुँचता है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार शहीदी जोड़ मेल के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निजी तौर पर इस काम की निगरानी करेंगे जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि इस कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पवित्र धरती पर माता गुजरी जी समेत साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह की शहीदी ने युगों से पंजाबियों को अन्याय, जबर और ज़ुल्म के विरुद्ध लड़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबज़ादों की तरफ से छोटी उम्र में जो महान बलिदान दिया गया है, उसकी दुनिया भर में कोई मिसाल नहीं मिलती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल शहीदी सभा के दौरान लाखों श्रद्धालू इस पवित्र स्थान के दर्शनों के लिए आते हैं, इसलिए राज्य सरकार की तरफ से इस नगर की मुकम्मल रूप में नुहार बदली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलतें मुहैया करवाना राज्य सरकार की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह यकीनी बनाया जाये कि किसी भी श्रद्धालू को यात्रा के दौरान किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े और इसलिए अपेक्षित व्यावहारिक व्यवस्था की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर का महीना, जिस दौरान दशम पातशाह श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के समूचे परिवार को शहीद किया गया था, समूची मानवता के लिए शोक का महीना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार 20 से 30 दिसंबर तक कोई भी ख़ुशी का समागम नहीं करवाएगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार द्वारा दसमेश पिता के परिवार के महान बलिदान को विनम्र सी श्रद्धांजलि होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!