Wednesday , June 10 2026
Breaking News

पंजाब में किसानों ने धरना किया खत्म, अब इस तारीख को सीएम भगवंत मान के साथ होगी मीटिंग, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के किसानों ने मंगलवार को धरना खत्म कर दिया। किसान नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि एमएसपी सहित किसानों की दूसरी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। किसान नेताओं की राज्यपाल से मुलाकात से राज्य सरकार की ओर से किसानों को बातचीत के लिए बुलाया गया।

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। खुड्डियां ने किसानों की मांगों को सुना इस कृषि मंत्री के साथ बैठक के दौरान ये निर्णय लिया गया कि आगामी 4 दिसंबर पर किसानों की ओर से अपनी मांगों का एक ड्राफ्ट कृषि मंत्री को दिया जाएगा। इसके बाद आगामी 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ किसानों की बातचीत होगी।

किसानों की ओर से कृषि मंत्री से बातचीत खत्म होने के बाद राज्यपाल से राजभवन में करीब पौने घंटे तक बातचीत की गई। हालांकि राजभवन के बाहर किसानों ने किसी से बात नहीं की और वे सभी मोहाली में धरना स्थल पर चले गए। जहां जाकर किसानों की ओर से धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।

उधर मोहाली में पंजाब के विभिन्न स्थानों से आए किसान अपने घरों की ओर वापस हो गए। किसान नेताओं की ओर से कहा गया है कि सरकार को एक बार आगाह करने के लिए आए थे। अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो फिर से मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर को दिल्ली मोर्चे की तरह तब्दील करने में देर नहीं लगेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

IND vs PAK, Women’s T20 WC 2026: 10 साल से तड़प रही पाकिस्तान की टीम, भारत से भिड़ने से पहले ही हुए दांत खट्टे

न्यूज डेस्क, (PNL) : महिलाओं का T20 वर्ल्ड कप 12 जून से शुरू होने जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!