Monday , September 21 2026
Breaking News

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ ASI को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी अथक लड़ाई के दौरान सोमवार को थाना सदर फाजिल्का के अधीन आती पुलिस चौकी लाधूका मंडी में तैनात एक सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई) बलदेव सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम एएसआई को प्रवीन कुमार निवासी मंडी लाधूका, जि़ला फाजिल्का द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर बताया है कि उक्त दोषी पुलिस कर्मचारी झगड़े से सम्बन्धित पुलिस शिकायत में उसका नाम शामिल न करने के बदले और 10,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि उक्त छोटा थानेदार पहले ही इस सम्बन्ध में 20,000 रुपए ले चुका है। अब उसने 10,000 रुपए की अतिरिक्त रिश्वत देने के लिए कहा है। शिकायतकर्ता ने इस मामले में पुलिस अधिकारी द्वारा रिश्वत की माँग करते समय की गई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया है और इस मामले में सबूत के तौर पर विजीलैंस को सौंप दिया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद, फिऱोज़पुर रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एएसआई बलदेव सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।

उन्होंने बताया कि दोषी ए.एस.आई के खि़लाफ़ विजीलैंस थाना फिऱोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!