Sunday , September 20 2026
Breaking News

पंजाब सरकार ने पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर लगाई रोक, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री सरकार ने लगा दी है। वहीं दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नववर्ष पर कम प्रदूषण वाले पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति रहेगी। पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी), पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के विभिन्न दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राज्य सरकार कम प्रदूषण करने वाले पटाखों के उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है।

मीत हेयर ने कहा कि दिवाली पर रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक, गुरुपर्व पर सुबह 4:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक और रात 9:00 बजे से 10:00 बजे तक, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रात 11:55 बजे से 12:30 बजे तक और नए साल की पूर्व संध्या पर रात 11:55 बजे से 12:30 बजे तक केवल कम प्रदूषण करने वाले पटाखों को चलाने की अनुमति होगी।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि राज्य में लड़ी पटाखों के निर्माण, स्टॉक, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह भी निर्देशित किया गया है कि अनुमति प्राप्त पटाखों की बिक्री केवल लाइसेंस प्राप्त व्यापारियों के माध्यम से ही की जाएगी। मीत हेयर ने कहा कि ई-कॉमर्स वेबसाइट पंजाब में कोई भी ऑनलाइन ऑर्डर स्वीकार नहीं करेंगी।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को राज्य के चयनित शहरों में अल्पकालिक निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अनुमति प्राप्त समय के दौरान और निर्दिष्ट स्थानों पर अनुमति प्राप्त कम प्रदूषण करने वाले पटाखों की बिक्री और उपयोग सुनिश्चित करेंगे और दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!