Tuesday , October 20 2026
Breaking News

मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना सहित 5 राज्यों में चुनावों का ऐलान, एक क्लिक में जानिए पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली, (PNL) : चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा. वहीं राजस्थान में 23 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी. मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होगा. वहीं तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी. सभी राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. राजनीतिक जानकार इन्हें सत्ता का सेमीफाइनल बता रहे हैं. हम आपको बताएंगे इन राज्यों में होने वाले चुनावों का पूरा शेड्यूल, अभी यहां किसकी सरकार है और विपक्ष में कौन है.

1. राजस्थान विधानसभा चुनाव

राजस्थान विधानसभा में अभी कांग्रेस सत्ता में और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं. वह फिर से कांग्रेस के सत्ता में आने का दावा कर रहे हैं, वहीं बीजेपी वापसी की उम्मीद कर रही है. पर अंदरूनी कलह की वजह से भाजपा के लिए यह इतना आसान नहीं होगा.

राजस्थान में कब होंगे चुनाव?
– 23 नवंबर को मतादन होगा.
राजस्थान में चुनाव नतीजे कब आएंगे?
– 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी
राजस्थान में विधानसभा की कितनी सीटें हैं?
– राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें हैं. बहुमत के लिए यहां 101 सीटों की जरूरत होती है.

राजस्थान में अहम राजनीतिक पार्टी कितनी हैं?

राजस्थान में अभी कांग्रेस की सरकार है. 2018 में उसने 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी. दूसरी बड़ी पार्टी बीजेपी है, उसके पास 73 विधायक हैं. 6 विधायकों के साथ बसपा तीसरे नंबर पर थी. हालांकि बाद में बसपा के सभी विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे. बाद में कुछ सीटों पर उपचुनाव भी हुए जिसमें कांग्रेस को जीत मिली. अब कांग्रेस के पास 108 तो बीजेपी के पास 70 विधायक हैं. रालोपा के पास 3, निर्दलीय विधायक 13 हैं. वहीं बीटीपी और माकपा के पास 2-2 विधायक हैं, जबकि रालोद के पास 1 विधायक है.

2. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव

मध्य प्रदेश में तीन चरणों में  नवंबर को चुनाव होगा. चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

कब होंगे चुनाव?
-17 नवंबर को चुनाव होंगे
चुनाव नतीजे कब आएंगे?
– नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे
विधानसभा की कितनी सीटें हैं?
– मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं और यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 116 है.

अहम राजनीतिक पार्टी कितनी हैं?

मध्य प्रदेश में अहम राजनीतिक पार्टियों में बीजेपी और कांग्रेस का नाम आता है. इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है. वहीं बहुजन समाज पार्टी का भी कुछ सीटों पर दबदबा है. 2018 में हुए चुनाव की बात करें तो कांग्रेस पार्टी 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसने बीजेपी के 15 साल के शासन को हटाकर सत्ता हासिल की थी. भाजपा को 109 सीटें मिली थीं, लेकिन बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी में चले गए. इससे कमलनाथ की सरकार गिर गई और शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में बीजेपी ने सरकार बनाई. अभी सदन में बीजेपी के पास 127, कांग्रेस के पास 96, बसपा के पास 2, सपा के पास 1 और 4 निर्दलीय विधायक हैं.

3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव

छत्तीसगढ़ में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 15 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी को बाहर कर दिया था. भूपेश बघेल की अगुवाई में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी.

कब होंगे चुनाव?
– 7 और 17 नवंबर को चुनाव होंगे
चुनाव नतीजे कब आएंगे?
– नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे
विधानसभा में कितनी सीटें हैं?
– छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं. यहां बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है.

अहम राजनीतिक पार्टियां कितनी हैं?

छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस ही प्रमुख राजनीतिक दल हैं. हालांकि यहां भी आम आदमी पार्टी इस बार चुनाव मैदान में है. इसके अलावा और भी कई दल ताल ठोक रहे हैं. 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी को 15 सीटें मिली थीं, जबकि अन्य के खाते में 7 सीटें मिलीं.

4. तेलंगाना विधानसभा

तेलंगाना में 2018 में विधानसभा चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब भारत राष्ट्र समिति) को 88 सीटों पर जीत मिली थी. के. चंद्रशेखर राव ने यहां सरकार बनाई

कब होंगे चुनाव?
– 30 नवंबर को चुनाव होंगे
चुनाव नतीजे कब आएंगे?
– नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे
विधानसभा में कितनी सीटें हैं?
– तेलंगाना विधानसभा में कुल 119 सीटें हैं. यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 60 है.

अहम राजनीतिक पार्टियां कितनी हैं?

तेलंगाना में इस बार कांग्रेस और बीआरएस के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है. हालांकि यहां रेस में बीजेपी भी है. 2018 विधानसभा चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब भारत राष्ट्र समिति) को 88 सीटों पर जीत मिली थी. के. चंद्रशेखर राव ने यहां सरकार बनाई. टीआरएस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस थी, जिसके खाते में 19 सीटें थीं. भारतीय जनता पार्टी महज एक सीट पर ही जीत हासिल कर पाई थी. असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को 7 सीटें मिली थीं, जबकि तेलुगु देशम ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार तेलुगु देशम पार्टी ने पवन कल्याण की पार्टी जनसेना  के साथ गठबंधन किया है.

5. मिजोरम विधानसभा

मिजोरम में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 10 साल से सत्ता पर बैठी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. यहां मिजो नेशनल फ्रंट ने सरकार बनाई थी.

कब होंगे चुनाव?
– 7 नवंबर को चुनाव होंगे
चुनाव नतीजे कब आएंगे?
– नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे
विधानसभा में कितनी सीटें हैं?
– मिजोरम विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं. यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 21 है.

अहम राजनीतिक पार्टियां कितनी हैं?

मिजोरम में अहम राजनीतिक पार्टियों की बात करें तो कोई एक या दो दल नहीं हैं. यहां सीटें बिखरी रहती हैं. 2018 में हुए मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके अलावा जोरम पीपुल्स मूवमेंट 8 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 1 सीट पर जीती थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!