Wednesday , July 29 2026
Breaking News

जालंधर में खून से सनी हालत में सड़क पर तड़पती रही एमए की छात्रा, वीआईपी ड्यूटी में तैनात मुलाजिम खड़े देखते रहे, पढ़ें

जालंध, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान जब पीएपी चौक में सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र दे रहे थे, तब उसके ठीक बाहर इंसानियत शर्मसार होती नजर आई। दरअसल रामामंडी की रहने वाली एमए की छात्रा रीतिन प्रीत कौर पीएपी चौक के पास सड़क हादसे में घायल हो गई। उसकी एक्टिवा को आटो ने टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर पर काफी चोट लग गई। वह सड़क पर खून से सनी हालत में तड़पती रही, मगर वीआईपी ड्यूटी में तैनात किसी पुलिस मुलाजिम ने उसे उठाने का प्रयास नहीं किया। मुलाजिम वहां खड़े देखते रहे जबकि सीएम बार बार कह रहे हैं कि पहले घायल को अस्पताल पहुंचाया जाए। हालांकि वहां से गुजर रही दो लड़कियों ने छात्रा को उठाया और अस्पताल लेकर गए। छात्रा रीतिन प्रीत को सात टांके लगे हैं। छात्रा के पिता दविंदर चीमा का कहना है कि पुलिस मुलाजिमों ने उनकी बेटी को नहीं उठाया और खड़े देखते रहे, जो कि गलत है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!