Sunday , September 20 2026
Breaking News

मान सरकार का एक और बड़ा फैसला, 14 साल से कम तनख्वाह पर काम कर रहे इन मुलाजिमों को किया रेगुलर, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज एक और मुलाज़िम हितैषी फ़ैसला लेते हुये पंजाब राज्य से बाहर की मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटियों में से उच्च योग्यता हासिल करने वाले 100 के करीब अध्यापकों की सेवाओं को रेगुलर कर दिया गया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पिछले 14 साल पहले यानि साल 2009 और 2011 में हुई 7654 और 3442 की भर्ती के समय कुछ अध्यापकों की तरफ से दूसरे राज्यों की मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटियों से डिस्टैंस मोड के द्वारा उच्च योग्यता हासिल की थी। जिस कारण इन अध्यापकों की सेवाओं को 14 सालों से रेगुलर नहीं किया गया।

स. बैंस ने बताया कि जब यह मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने इस मामले सम्बन्धी सेकंडरी शिक्षा विभाग के डायरैक्टर के नेतृत्व अधीन उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करके रैगूलाईज़ेशन प्रक्रिया मुकम्मल करने के निर्देश दिए थे।

शिक्षा मंत्री के अनुसार अब सिर्फ़ कुछेक अध्यापक ही रेगुलर होने रह गए हैं जिनके दस्तावेज़ों की जांच का काम जारी है जिनको इसी हफ्ते के दौरान ही मुकम्मल कर दिया जायेगा। डायरैक्टर शिक्षा विभाग सेकंडरी शिक्षा श्री संजीव शर्मा द्वारा इन अध्यापकों को सेवाएं रेगुलर करने का पत्र सौंपा।

स. बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के आदेशों अनुसार शिक्षा विभाग की डिक्शनरी में से ’कच्चे अध्यापक’ शब्द को सदा के लिए ख़त्म करने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!