Sunday , October 11 2026
Breaking News

मान सरकार ने जालंधर के हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम को जारी की अब तक की सबसे बड़ी ग्रांट, डीसी ने सचिव को सौंपा पत्र

जालंधर, (PNL) : पंजाब में खेलों के विकास के लिए वचनबद्ध मान सरकार ने रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम के लिए 23.16 लाख रुपयों की ग्रांट जारी कर दी है। इस ग्रांट से स्टेडियम में कई अहम कार्यों को पूरा करवाया जाएगा। डीबीए के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं खेल मंत्री गुरमीत मीत हेयर का धन्यवाद करते हुए बताया कि आज तक हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम के इतिहास में इतनी बड़ी ग्रांट नहीं मिली है। इसलिए वह तहदिल से मान सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि खेल विभाग ने डीसी जालंधर विशेष सरंगल को 23.16 लाख रुपए भेज दिए हैं । डीसी जालंधर जोकि एसोसिएशन के प्रधान भी है उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को टेंडर जारी कर काम को तुरंत शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं। खन्ना ने बताया कि इस राशि से स्टेडियम में विभिन्न कार्यों को पूर्ण किया जाएगा जिनमें नया सिंथेटिक कोर्ट बनाना, हॉस्टल ब्लॉक का आधुनिकीकरण करना और जिम्नेजियम को बड़ा करना शामिल हैं। वर्तमान में रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में पांच सिंथेटिक कोर्ट लगे हैं और विभिन्न शिफ्टों में सैकड़ों खिलाड़ी यहां अभ्यास करते हैं। इसके बावजूद कोर्ट कम होने की वजह से एसोसिएशन कई और खिलाडिय़ों को एडमिशन नहीं दे पा रही थी जोकि यहां अभ्यास करना चाहते हैं। इसलिए एक और नए सिंथेटिक कोर्ट के बन जाने से ज्यादा खिलाड़ी स्टेडियम में अभ्यास कर पाएंगे।

छठे सिंथेटिक कोर्ट से यहां राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के आयोजन का भी रास्ता साफ हो जाएगा। रितिन खन्ना ने बताया कि अब जिम्नेजियम का आकार बड़ा करके इसे आधुनिक मशीनों से लैस किया जाएगा। स्टेडियम के हॉस्टल ब्लॉक का भी नवीनीकरण होगा जिससे आने वाले समय में पंजाब के विभिन्न शहरों के खिलाड़ी जालंधर आकर पेशेवर प्रशिक्षण हासिल कर पाएंगे। एसोसिएशन की मदद करने के लिए डीबीए के सचिव श्री रितिन खन्ना ने खेल मंत्री मीत हेयर का आभार जताया और कहा यह कदम उनके बैडमिंटन प्रेम को दर्शाता है।

उत्तर भारत में बैडमिंटन खिलाडिय़ों के लिए हब बन चुका है हंसराज स्टेडियम

हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम उत्तर भारत में बैडमिंटन खिलाडिय़ों के लिए हब बन चुका है। यहां 5 सिंथेटिक कोर्ट हैं और छठा बनने वाला है। खिलाडिय़ों को बढिय़ा खाना उपलब्ध करवाने के लिए यहां रेस्टोरेंट है। स्टेडियम में ओलंपियन दीपांकर एकेडमी के माध्यम से खिलाड़ी बैडमिंटन की नई तकनीकें सीखकर खुद को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार कर रहे हैं। यहां फिजियोथेरेपी सेंटर भी है जहां पर खिलाडिय़ों को चोटिल होने पर तुरंत इलाज किया जाता है। स्टेडियम में स्पोट्र्स शॉप भी है जहां पर किफायती दामों पर खेल सामग्री आसानी से खिलाडिय़ों को मिल जाती है। हंसराज स्टेडियम का यह कायाकल्प पिछले तीन सालों में अंतरिम कमेटी के संरक्षण में हुआ है। ज्ञात रहे की पिछले महीने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी स्टेडियम आये थे और उन्होंने अंतरिम कमिटी के कार्यों की सराहना की थी ।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM:अभिभावकों को मिलेगी बच्चों की रिपोर्ट, वीडियो के जरिए दिखाएंगे उपलब्धियां

लुधियाना , (PNL) : पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) आयोजित …

सुखबीर बादल का रॉक स्टार अंदाज:पैंट-शर्ट, पिज्जा-कोक और युवाओं के साथ सेल्फी; विधानसभा चुनाव से पहले Gen-Z पर फोकस

 जालंधर , (PNL) : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने युवाओं से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!