Sunday , October 11 2026
Breaking News

Chandigarh की Sukhna Lake लोगों के लिए बंद:एयर-शो के चलते प्रशासन ने फैसला लिया

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ की सुखना लेक को आज (26 मार्च) से लोगों के लिए बंद कर दिया गया है गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान DC निशांत यादव ने इसकी जानकारी दी। प्रशासन का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। DC ने बताया है कि सुखना लेक पर दो दिन (27 और 28 मार्च को) एयर-शो होना है। इसी के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसमें बिना प्री-बुकिंग के एंट्री नहीं मिलेगी। 28 मार्च की दोपहर डेढ़ बजे लेक को दोबारा लोगों के लिए खोला जाएगा।

DC ने ये जानकारियां दीं…

  • दो दिन लेक बंद रहेगी: DC ने बताया कि एयर-शो के लिए 27 मार्च को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। दोनों दिन 10-10 हजार लोग देखने के लिए पहुंचेंगे। लेक को दो दिन बंद रखा गया। सैर करने वालों के लिए झील बंद रहेगी। आज से अरेंजमेंट शुरू हो जाएंगे।

  • लोगों की सुविधा के लिए वॉलंटियर तैनात होंगे: DC ने बताया- शो देखने आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी का इंतजाम किया गया है। इसके लिए पानी के टैंकर व डिस्पोजल गिलास उपयोग होंगे। वहां टॉयलेट बनाए हैं। सिविल डिफेंस के वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी तरह की मुश्किल न आए। एंबुलेंस, फायर टेंडर और फर्स्ट एड सेटर बनाए गए हैं।

  • निजी गाड़ियां लाने की अनुमति नहीं: DC ने कहा- शो के लिए प्रशासन ने पूरे शहर को 7 जोन में बांटा है। वहां से लोगों को सुखना लेक ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। लोगों को अपनी गाड़ियां सुखना लेक आने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को पास के लिए आवेदन करते समय अपना पिक पॉइंट चुनना है।

  • डिजास्टर मैनेजमेंट के इंतजाम, गारबेज डिस्पोजल टीम लगाईं: DC ने कहा- लेक पर डिजास्टर मैनेजमेंट का पूरा इंतजाम किया गया है। वोट, लाइफ जैकेट समेत सारे इंतजाम किए गए हैं। अगर कोई अनहोनी लेक पर होती है तो उस पर काबू किया जा सके। बहुत ज्यादा लोग आ रहे हैं। ऐसे में गंदगी न फैले, इसके लिए गारबेज डिस्पोजल टीम 7 जोन में लगाई है, ताकि उसे तुरंत क्लीन किया जा सके।

एयर-शो के लिए 100 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट रखी गई है। बुकिंग चंडीगढ़ टूरिज्म ऐप पर 24 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जहां प्रतिदिन केवल 10 हजार सीटें उपलब्ध हैं। एंट्री के लिए वैध फोटो आईडी और QR कोड वाला पास साथ लाना अनिवार्य होगा। केवल प्री-बुकिंग वालों को ही एंट्री दी जाएगी।शटल बस सर्विस सुबह 8 से 9 बजे तक चलेगी, जिसमें QR दिखाकर ही बैठा जा सकेगा। जबकि, निजी वाहनों को सुखना झील के पास आने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा कारणों से बैग और खाने-पीने का सामान प्रतिबंधित रहेगा, केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।चंडीगढ़ एयर शो में इस बार केवल सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ही प्रदर्शन करेगी। यह टीम BAE Hawk Mk-132 जेट ट्रेनर विमान उड़ाती है और कुल 9 लाल-सफेद रंग के विमान एक साथ आसमान में नजर आएंगे। यह एशिया की इकलौती 9 विमानों वाली एरोबैटिक टीम मानी जाती है।

शो के दौरान प्रेसिजन फॉर्मेशन, लूप्स, बैरल रोल्स, इन्वर्टेड फ्लाइंग, हाई-स्पीड डाइव्स और DNA जैसी सिग्नेचर मूवमेंट्स दिखाई जाएंगी। पूरा प्रदर्शन करीब 30 से 45 मिनट का होगा। खास बात यह है कि इस शो में Su-30 MKI जैसे अन्य लड़ाकू विमान शामिल नहीं हैं और रिहर्सल में भी केवल यही Hawk जेट्स नजर आ रहे हैं।सात जगह से मिलेंगी कार्यक्रम के लिए बसकार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रशासन की तरफ से सात पिकअप पॉइंट बनाए गए हैं, जिनमें रेलवे कॉलोनी ग्राउंड मनीमाजरा, दशहरा ग्राउंड मनीमाजरा, परेड ग्राउंड सेक्टर 17, रैली ग्राउंड सेक्टर 25, मेला ग्राउंड सेक्टर 34, पार्किंग एरिया उप्पल सोसाइटी मनीमाजरा और पार्किंग ललित होटल आईटी पार्क शामिल हैं। यहां से बस लेकर लोग शो देखने जा सकते हैं।

पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को चंडीगढ़ एयर फोर्स स्टेशन के एयर कमांडर दीपक पंत की तरफ से कार्यक्रम का इनविटेशन भी दिया गया है। उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। वह 28 मार्च को सुबह 10:40 बजे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।एयर शो के दौरान सुखना लेक और आसपास के क्षेत्रों में निजी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। केवल आपातकालीन सेवाओं और अधिकृत वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को साथ न लाएं। साथ ही बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को भी भीड़ से बचने की सलाह दी गई है।एयर-शो को सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, अग्निशमन सेवाएं और अन्य एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुखना लेक पर रोजाना सीमित संख्या में ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके और सभी दर्शक आराम से एयर शो का आनंद ले सकें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!