Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में डेढ़ KG चिट्टे के साथ कपड़ा व्यापारी अरेस्ट:स्कूटी भी बरामद; आरोपी 10वीं पास, जल्द होना चाहता था अमीर

जालंधर  , (PNL) : पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), जालंधर रेंज ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 536 ग्राम हेरोइन और एक हीरो डेस्टिनी स्कूटी बरामद की है।

एएनटीएफ जालंधर रेंज की एआईजी वत्सला गुप्ता (आईपीएस) ने बताया कि यह कार्रवाई एएनटीएफ पंजाब के एडीजीपी निलाभ किशोर (आईपीएस) और डीएसपी बिक्रमजीत सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत की गई। इसी अभियान के तहत 23 जुलाई को एएनटीएफ टीम ने अमृतसर बाईपास पर इंडिया गेट से आगे बिजली ग्रिड के सामने खाली जगह पर नाकाबंदी की। इस दौरान टीम ने आरोपी अमनदीप शर्मा उर्फ डॉन को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी अमनदीप शर्मा उर्फ डॉन पुत्र राजिंदर कुमार, निवासी गली नंबर 9, आजाद नगर छेहरटा, जिला अमृतसर का रहने वाला है। उसकी स्कूटी (नंबर PB-02-FG-4276) से हेरोइन बरामद होने के बाद एएसआई मनजीत सिंह की ओर से थाना एएनटीएफ, एसएएस नगर (मोहाली) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10वीं पास है और कपड़ों का कारोबार करता है। पुलिस के अनुसार, जल्दी अमीर बनने और महंगे शौक पूरे करने के लालच में वह हेरोइन तस्करी के धंधे में शामिल हो गया। एंटी नारकोटिक्स टीम अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि नशा सप्लाई के पूरे नेटवर्क और शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!