Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट:जालंधर में लोगों ने सड़क पर धान लगाया; हिमाचल में लैंडस्लाइड

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में 27 से 29 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। तेज बारिश और जलभराव की आशंका के बीच अमृतसर में जुलाई की बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए।

इस बीच जालंधर-लुधियाना हाईवे पर गोराया के पास गांव संग ढेसियां में ग्रामीणों और दुकानदारों ने सड़क की बदहाल हालत के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क पर पानी से भरे गड्ढों में धान लगा दिया।

ग्रामीणों बूटा सिंह और भोगल ने कहा कि मुख्य सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। जबड़े-बड़े गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। इसके बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अमृतसर में जुलाई की बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

उधर, हिमाचल के मंडी के जोगिंद्रनगर में शुक्रवार सुबह लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, परिवार के आठ लोग सुबह के समय लड़भड़ोल स्थित मां सिमसा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज

पंजाब के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 100 मिमी बारिश अमृतसर में रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा फाजिल्का के अबोहर में 33 मिमी, गुरदासपुर में 33.5 मिमी, पठानकोट के केवीके में 18 मिमी, होशियारपुर के सालेरन में 17 मिमी और फरीदकोट में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं, चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2.7 मिमी बारिश हुई। शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में 15 का रिकॉर्ट टूटा

24 घंटे में अमृतसर में 100 एमएम बारिश दर्ज की गई। जुलाई के 23 दिन में अब तक कुल 410.2 एमएम बारिश हो चुकी है। यह आंकड़ा साल 2011 से 2025 के दौरान जुलाई में दर्ज हुई सभी बारिश के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुका है। इससे पहले जुलाई में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 2023 में 363.8 एमएम था, जबकि 2025 में 346.6 एमएम था।

बठिंडा रहा पंजाब में सबसे गर्म

पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा एयरपोर्ट पर 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटियाला में 34.3 डिग्री, लुधियाना में 33.4 डिग्री और अमृतसर में 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में रिकॉर्ड किया गया।

तेज हवाओं और जलभराव को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विभाग ने बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही, लोगों से मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने का आग्रह किया गया है।

हिमाचल में कई दिन बाद खिली धूप, अगले 72 घंटे कमजोर रहेगा मानसून

हिमाचल की राजधानी शिमला समेत आज राज्य के अधिकांश भागों में सुबह से ही अच्छी धूप खिली है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राज्य में अगले 72 घंटे तक मानसून थोड़ा कमजोर रहेगा। इस दौरान कुछेक भागों में ही हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। मगर 27 जुलाई से एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!