Wednesday , February 18 2026
Breaking News

Punjab में बदला मौसम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक, बारिश की संभावना नहीं

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरीजरूर हो रही है। अगर मौजूदा हालातों की बात करें तो कल लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के अंदर का तापमान करीब 24 डिग्री दर्ज किया गया।

जो सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक था, इसी प्रकार आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। तापमान में बहुत उतार-चढ़ाव होता है। आने वाले दिनों में बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। यह जानकारी पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के मौसम विभाग ने साझा की है।

यदि पहाड़ों पर दोबारा बर्फबारी होगी तो ही मैदानी इलाकों में तापमान नीचे जाएगा। अन्यथा मौसम स्थिर रहेगा और आने वाले दिनों में किसी पश्चिमी चक्रवात की संभावना नहीं है। इससे तापमान में और अधिक वृद्धि हो सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 12 साल बाद बैलगाड़ी की दौड़ों की शुरुआत के साथ किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 का किया उद्घाटन

किला रायपुर (लुधियाना), (PNL) : किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 मंगलवार को लुधियाना में बहुत उत्साह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!