Tuesday , September 8 2026
Breaking News

Ludhiana के Hotels में पुलिस की Raid, मचा हड़कंप

लुधियाना ,(PNL) : बस स्टैंड के निकट जिस्मफिरोशी का धंधा करने वाले 2 होटलों में पुलिस ने रेड की। इसमें धंधा करने वाली 3 लड़कियों सहित 5 लोगों को पुलिस ने काबू किया है। थाना प्रभारी बलविन्द्र सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के निकट गु्प्त सूचना के आधार पर जी स्टार ओर अरमान होटल में रेड की। दोनों होटल से 3 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। जबकि जी स्टार होटल के मालिक व मैनेजर बंटी व अरमान होटल के मालिक ओर मैनेजर परवेज खान को गिरफ्तार किया गया है।

प्रभारी इंस्पैक्टर बलविन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़ी गई 3 लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि लड़कियों से होटल का मालिक जिस्मफिरोशी का धंधा करवा रहा है। पुलिस ने लड़कियों को अदालत में पेश कर उनके धारा 164 के बयान दर्ज करवाए है। होटल मालिक व मैनेजर बंटी ओर परवेज के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासल किया गया है।

हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और

बस स्टैंड स्थित होटल में बैठेने वाले मैनेजर और मालिक पर यह कहावत फिट बैठती है कि हाथी के दांत खाने के और दिखाने के कुछ और है। दरअसल बस स्टैंड के निकट अधिकतर होटल के मालिक रसूखदार है जो कि करिंदों के नाम पर होटल की लीज बनवाते है। पुलिस रेड के दौरान इन करिंदों को मालिक समझ कर पुलिस गिरफ्तार कर लेती है जबकि रसूखदार असली होटल के मालिक इन करिंदों को कुछ घंटो में छुड़वा कर वापिस धंधे पर बिठा देते है। कहने का तात्पर्य है कि बस स्टैंड के निकट जिस्मफिरोशी का धंधा करने वाला ग्रुप एक माफिया का रुप धारण कर चुका है। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इनकी असलियत की जानकारी नहीं है परंतु राजनेता ओर रसूखदारों के दबाव में पुलिस अक्सर काम करती है।

लड़कियां करती है चिट्टे का नशा

होटल में धंधा करने वाली लड़की एक रात का 5 हजार से 10 हजार रुपए चार्ज करती है। जिनमें से कई लड़कियां चिट्टे का मंहगा नशा करती है। जवाहर नगर कैंप के अधिकतर नशा तस्कर इन लड़कियों को चिट्टे की सप्लाई करने के लिए इन होटल में जाते है। थाना डिवीजन नंबर 5 के इलाका जवाहर नगर कैंप चिटटे की तस्करी के लिए मशहूर है। इसके बावजूद चिट्टा ओर जिस्मफिरोशी का धंधा किन कथित राजनेताओं और रसूखदारों की शह पर चल रहा है यह बात भी जगजाहिर है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!