Wednesday , September 9 2026
Breaking News

लुधियाना में टिंबर गोदाम में लगी आग:आसमान में छाया काला धुआं, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर; कंट्रोल रूम अलर्ट

लुधियाना  , (PNL) :  लुधियाना के व्यस्त और पॉश इलाके फिरोजपुर रोड पर पाम कोर्ट के पास स्थित गणपति टिंबर ट्रेडर्स के गोदाम में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। लकड़ी और प्लाईवुड का बड़ा स्टॉक होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। ऊंची-ऊंची लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। इसे देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई, जिसके बाद तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

दूर-दूर तक दिखाई दीं आग की लपटें।

दूर-दूर तक दिखाई दीं आग की लपटें।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत सक्रिय हो गया। फायर ऑफिसर राजिंदर ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 7:10 बजे कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद बिना देरी किए दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया।

आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी

फिलहाल फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। गोदाम में बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी, प्लाईवुड, विनियर और बोर्ड होने के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना भी नहीं है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्य में सहयोग कर रही हैं। आग पूरी तरह काबू में आने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!