Monday , August 17 2026
Breaking News

अमृतसर में पैसों के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग:घर के बाहर चलाईं 10 से 12 गोलियां; इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के गुरु की वडाली इलाके में सोमवार रात पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक घर के बाहर 10 से 12 राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना के संबंध में थाना छेहरटा के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुरु की वडाली में झगड़े और फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की गई।

पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद

पुलिस अधिकारी के अनुसार, गुरु की वडाली निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र जगतार सिंह ने थाने में पेश होकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके भाई प्रिंस का गांव के कुछ युवकों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके घर के बाहर आकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

FIR दर्ज, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इलाके के लोगों में भय का माहौल

फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, इस फायरिंग की घटना के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की लेडी IAS को ED ने किया तलब:मोहाली से जुड़े प्रोजेक्ट में जांच; 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

मोहाली , (PNL) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बठिंडा से तेल लेकर आ रहा था; ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर आज टैंकर और हुंडई …

पंजाब में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 124 IPS/PPS अफसर बदले, PNL पर देखें सबसे पहले लिस्ट

लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 ips pps transfers list …

पंजाब लोक संपर्क विभाग के आई.पी.आर.ओ. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास में प्रमुख हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, (PNL) : जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जिला लोक संपर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!