Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर शहर के नागरिकों को बड़ी राहत: भगत, कोहली और वनीत धीर के प्रयासों से खत्म हुई नगर निगम हड़ताल

जालंधर, (PNL) : नगर निगम में पिछले कुछ दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को आज संयुक्त बातचीत और विचार-विमर्श के बाद समाप्त करवा दिया गया। इस मौके पर कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को विस्तार से सुना गया तथा उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया गया। लंबे समय तक चली बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी जायज मांगों को हमेशा गंभीरता से सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए सभी मुद्दों को आपसी सहमति और बातचीत के जरिए सुलझाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर काम करता रहेगा।

जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और कर्मचारियों के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालना ही सबसे बेहतर रास्ता है। उन्होंने कहा कि हड़ताल खत्म होने से शहर की सफाई व्यवस्था फिर से पहले की तरह सुचारू होगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नितिन कोहली ने कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने शहरहित को ध्यान में रखते हुए सहमति बनाई और हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना गया है और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि बातचीत के जरिए मुद्दों का समाधान निकालना ही सबसे अच्छा रास्ता है और भविष्य में भी कर्मचारियों के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने भी बातचीत के बाद संतोष जताया और कहा कि उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासनों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि शहरवासियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए और आपसी सहमति से हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया है।

इस दौरान अजय यादव जी, राज कुमार राजू जी, मनीष बाबा जी, सन्नी साहोता जी, सन्नी सेठी जी, बंटू सभरवाल जी और मिठू जी भी मौजूद रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!