Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बवाल:वकील पर जानलेवा हमला,कोर्ट के बाहर कपड़े फाड़े;बचाने आए साथी वकील पर भी तेज धार हथियार से वार

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले जिला कचहरी कॉम्प्लेक्स में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाती हुई एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कोर्ट में केस की तारीख पता करने गए एक वकील पर कोर्ट रूम के बाहर घेर कर हमला कर दिया गया। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने न सिर्फ वकील को बुरी तरह पीटा,बल्कि उनकी वकील वाली ड्रेस तक बीच भीड़ में फाड़ डाली। जब एक साथी वकील बीच-बचाव करने आया, तो बेखौफ आरोपियों ने उस पर भी तेज धार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

घुमार मंडी के रहने वाले एडवोकेट गुरदीप सिंह ने थाना डिवीजन नंबर 05 पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उनके दादा राम कुमार जी ने आरोपी दयानंद और अन्य लोगों के खिलाफ लुधियाना की अदालत में एक मुक़दमा दर्ज करवाया हुआ है। इसी केस की रंजिश के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।

घात लगाकर खड़े थे आरोपी

एडवोकेट गुरदीप सिंह के मुताबिक़ 11 जून की दोपहर को वह माननीय अदालत मिस ईशा गोयल (Ms. Isha Goel, JMIC), लुधियाना की अदालत में अपने दादा के केस की अगली तारीख पता करने गए थे। जैसे ही वह अदालत के बाहर निकले पहले से वहां घात लगाए खड़े आरोपी दयानंद (निवासी घुमार मंडी) और उसके 2 अज्ञात साथियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले उनके साथ बहस-बाज़ी शुरू की और फिर अचानक मारपीट पर उतर आए। कोर्ट कॉम्प्लेक्स जैसी जगह पर गुंडागर्दी करते हुए आरोपियों ने गुरदीप सिंह की वकील वाली ड्रेस फाड़ दी।

बचाने आए दूसरे वकील पर हथियार से वार

जब गुरदीप सिंह ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया तो वहां मौजूद एक और वकील अजय कुमार उन्हें छुड़वाने के लिए आगे आए। लेकिन गुस्से में आए आरोपी दयानंद ने अजय कुमार पर भी किसी तेज धार हथियार से वार कर दिया। आसपास के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी, गुरदीप सिंह को जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने किया मामला दर्ज, वकीलों में भारी रोष

इस खुलेआम गुंडागर्दी के बाद कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हड़कंप मच गया है और वकील भाईचारे में इस घटना को लेकर खासा गुस्सा है। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने एडवोकेट गुरदीप सिंह के बयान पर आरोपी दयानंद और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ धाराएं (BNS)115(2), 126(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!