Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हाई अलर्ट, अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान जाने वालों की लगी लंबी लाइनें, अमृतसर में बाजार बंद

अमृतसर, (PNL) : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब से सटे पाकिस्तान के बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर हैं। सभी जगहों पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपनी क्विक रिएक्शन टीमों (QRT) को सक्रिय किया है।

यहां चौकसी बढ़ाई गई है। वहीं अमृतसर के अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तानी नागरिकों का देश लौटने का सिलसिला जारी है। अटारी बॉर्डर से पहले लगाए गए नाके पर जाम लगा हुआ है। BSF की टीमें चेकिंग के बाद ही लोगों को आगे जाने दे रही हैं। सरकार ने लौटने का 27 अप्रैल तक का समय दिया है। वहीं मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक देश छोड़ने को कहा गया है।

इधर, पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अमृतसर के व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। इनमें शास्त्री मार्केट, गग्गू मंडी, सर्राफा बाजार, कटड़ा जैमल सिंह, कटड़ा आहलूवालिया, प्रताप बाजार, गोयंका मार्केट, पुरानी मंडी, फोकल पॉइंट भी शामिल हैं। 16 मार्केट एसोसिएशनों के सदस्यों ने हॉल गेट पर पाकिस्तान का पुतला जलाया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!