Friday , September 18 2026
Breaking News

Asian Games 2026: टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री, जापान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में खत्म किया मैच

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने एकतरफा दबदबा बनाते हुए मेजबान जापान को 8 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इस मुकाबले में जापान की पारी सिर्फ 57 रनों पर समेट दिया. टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने उतरी टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन यूनिट के सामने जापानी बल्लेबाजों का टिकना भी मुश्किल हो गया. इसके जवाब में भारत ने आसानी से टारगेट चेज कर लिया.

शानदार फॉर्म में चल रहीं बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने अपने टी20 करियर का बेस्ट प्रदर्शन दर्ज करते हुए सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट झटके. भारतीय गेंदबाजों के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जापानी टीम अपनी पूरी पारी में सिर्फ तीन बाउंड्री ही लगा सकी. इस दौरान जापान की टीम शुरुआत से ही रन गति बढ़ाने के लिए जूझती नजर आई. पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवरों में मेजबान टीम 24 रन बना सकी, जिसमें आए दो चौकों में से एक स्लिप से किनारा लेकर गया था.

इसके बाद 7वें ओवर में श्री चरणी ने मोर्चा संभाला. उन्होंने लगातार दो गेंदों पर ओपनर हारुना इवासाकी और कप्तान माई यानागिडा को पवेलियन भेजकर जापानी टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी. पिच से मिल रहे जबरदस्त टर्न और उछाल ने भारतीय गेंदबाजों को और खतरनाक बना दिया. दूसरे छोर से पार्ट-टाइम ऑफ स्पिनर शेफाली वर्मा ने भी कसी हुई लाइन से गेंदबाजी की और 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए. वहीं, दो खिलाड़ी रन आउट होकर पवेलियन लौटे.

इस टारगेट के जवाब में शेफाली वर्मा ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. लेकिन दूसरे छोर पर 2 विकेट जल्दी गिर गए. इसके बाद शेफाली वर्मा ने ऋचा घोष के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत तक पहुंचाया. इस दौरान शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वहीं, ऋचा घोष 6 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. जिसके चलते भारत ने इस टारगेट को 5 ओवर यानी 30 गेंदों में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के प्रभदीप ने देश को दिलाया गोल्ड:जूनियर एशिया कप में 8 गोल दागे, पिता ने ईंटें रखकर शुरू कराई थी ट्रेनिंग

जालंधर , (PNL) : जालंधर की मिट्ठू बस्ती के रहने वाले प्रभदीप ने जूनियर एशिया कप …

जालंधर में अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी:पंजाब किंग की 240 बोतलें और 250 निप्स जब्त, ड्राइवर अंधेरे में फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और बस्ती बावा खेल पुलिस ने वेस्ट हलके …

पंजाब के मुलाजिमों को 8% DA जारी करेगी सरकार:CM के साथ मीटिंग के बाद डेडलॉक टूटा; यूनियन बोली- कोर्ट में केस चलता रहेगा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में मुलाजिमों और पेंशनर्स के पेंडिंग पड़े DA समेत बकाया मांगों …

जालंधर-लुधियाना टारगेट किलिंग आरोपी को जमानत:दिल्ली हाईकोर्ट ने जग्गी जोहल को दी राहत, 7 मामलों में दर्ज था केस; ब्रिटिश नागरिक है

जालंधर , (PNL) : लुधियाना और जालंधर जिलों में हुई टार्गेटेड किलिंग्स के मामले में …

बिग ब्रेकिंग : अमृतसर में ASI की गोलियां मारकर हत्या, थाना गेट हकीमा के अधीन दाना मंडी में वारदात, पढ़ें

अमृतसर, (PNL): अमृतसर में देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। थाना गेट हकीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!