Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख गोल्डन टेंपल पहुंचे:गुरुघर में नतमस्तक होकर वाहेगुरु का शुक्राना; फैंस से बोले-किसी का दिल न दुखाएं

अमृतसर  ,  (PNL) : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर मनकीरत औलख अपनी नई एलबम रिलीज होने के बाद अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में आज माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुघर में नतमस्तक होकर वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया और सरबत के भले की अरदास की। इस दौरान वे अपने फैंस से मिलते हुए और उनके पैर छूते हुए भी दिखाई दिए I

कुछ दिन पहले रिलीज हुई है म्यूजिक एलबम

मीडिया से बातचीत में मनकीरत औलख ने बताया कि उनकी नई म्यूजिक एलबम हाल ही में रिलीज हुई है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने पहले ही यह फैसला किया था कि जैसे ही ईपी रिलीज होगी, वे सबसे पहले गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आएंगे। इसी वादे को निभाने के लिए वह आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे हैं।

नई ईपी और गानों की जानकारी

औलख ने बताया कि इस ईपी में लगभग सात से आठ गाने शामिल हैं और यह उनकी दूसरी ईपी है। इससे पहले वह ज्यादातर सिंगल ट्रैक ही रिलीज करते रहे हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे उनकी नई ईपी को ज्यादा से ज्यादा प्यार और समर्थन दें।

फैंस के लिए खास संदेश

अपने फैंस के लिए संदेश देते हुए मनकीरत औलख ने कहा कि हर इंसान को भगवान की रजा में रहना चाहिए और किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमेशा अपने आसपास के लोगों को खुश रखें और जिंदगी में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

गौरतलब है कि मनकीरत औलख पंजाबी संगीत जगत के उन चर्चित कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने “गैंगलैंड”, “बदनाम” और “कोका” जैसे सुपरहिट गीतों से खास पहचान बनाई है। अब उनके कई नए गाने भी जल्द रिलीज होने वाले हैं, जिनका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!