लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दुकानदार का बेटा लुटेरों से भिड़ गया। 2 लुटेरे दुकान पर हथियार लेकर पहुंचे थे। दुकानदार का बेटा फोन पर बात कर रहा था। इतने में लुटेरे डराकर उसका फोन और गल्ले से कैश ले गए। लुटेरे दुकान से निकले तो दुकानदार उनके पीछे दौड़ा और एक को पकड़ लिया। उसे जमीन पर गिरा कर मुक्के मारे।
हालांकि, बाहर खड़े उनके तीसरे साथी ने ईंट-पत्थर चलाए। इससे तीनों भागने में सफल रहे। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वह आज पुलिस को शिकायत देने जा रहे हैं।
घटना रविवार रात 8:30 बजे 33 फीट रोड स्थित आरपी बिलिंग मटेरियल की दुकान में सामने आई। दुकान मालिक राम नाथ गुप्ता के बेटे मनीष ने बताया कि वह बी-फार्मेसी का छात्र है। रात को दुकान पर बैठा किसी पार्टी से पेमेंट के सिलसिले में फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश दुकान के बाहर रुके।
दो नकाबपोश लुटेरे दुकान में एंटर होते हुए।
फोन देने से मना किया तो गालियां देने लगे दो बदमाश तेजधार हथियारों के साथ दुकान के भीतर दाखिल हुए, जबकि उनका तीसरा साथी बाहर बाइक पर ही रहा। लुटेरों ने उससे से फोन मांगा। जब उसने मना किया तो बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जबरन फोन छीनने की कोशिश की।
एक को पकड़ा, तीसरे ने ईंट मारी मनीष ने कहा मैंने सोचा पहले इनका हथियार छीन लूं। जब वे भागने लगे तो मैंने एक को पकड़ लिया। तभी बाहर खड़े उनके तीसरे साथी ने मुझ पर ईंट से हमला कर दिया, जिसके कारण मुझे उसे छोड़ना पड़ा
हथियार दिखाकर मनीष को डराते और फोन छीनने लगते हैं।
काले रंग की बाइक पर आए थे बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने मनीष पर हमला भी किया। राम नाथ गुप्ता के अनुसार, मनीष अपनी पढ़ाई के साथ-साथ दुकान में हाथ बंटाता है। परिवार में माता-पिता के अलावा उसकी एक छोटी बहन भी है।
अब पढ़िए CCTV में क्या दिख रहा CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि मनीष अपने फोन पर लगा था तभी अचानक बदमाश आए। मनीष डरा नहीं बल्कि उसने दिमाग से काम लिया। जब लुटेरों का ध्यान भटका तो मनीष ने पहले उनका हथियार छीनने की कोशिश की। बदमाशों ने गल्ले में रखा कैश निकाल लिया और भागने लगे। इसी बीच मनीष ने फुर्ती दिखाते हुए एक लुटेरे को दबोच लिया। उसने अपना फोन तो बचा लिया। लेकिन आरोपी गल्ले से कैश लेकर भागने में कामयाब रहे।