Wednesday , August 19 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब के अबोहर में दुकान के बाहर खड़े कारोबारी का गोलियां मारकर कत्ल, करीब 10 गोलियां चलाई गई, पढ़ें

फाजिल्का, (PNL) : पंजाब के अबोहर में फैशन डिजाइनर संजय वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनके शोरूम न्यू वियर वेल के बाहर गाड़ी से उतरते ही बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। संजय वर्मा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बदमाशों की तरफ से करीब 10 राउंड फायरिंग की गई। 4 खोल कार के शीशे और 4 खोल जमीन पर पड़े मिले। पुलिस को सरकारी अस्पताल की तरफ जाने वाली गली में एक लावारिस बाइक खड़ी मिली है। यह हमलावारों की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना सुबह 10 बजे की है। संजय वर्मा अपनी आई-20 कार से शोरूम के बाहर आए थे। जैसे ही संजय कार से उतरे तो बाइक पर आए 3 युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। संजय वर्मा को कई गोलियां लगीं। इसके बाद युवक भागने लगे तो उनकी बाइक फिसल गई।

बदमाशों ने पास से गुजर रहे बाइक सवार को रुकवाया और उसकी बाइक छीनकर भाग गए। संजय वर्मा खून से लथपथ सड़क पर तड़प रहे थे। उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!