Wednesday , September 9 2026
Breaking News

संस्कार होने के बाद Fortis अस्पताल ने बताया कि कैसे हुई Varinder Ghuman की मौत, बयान किया जारी, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 2 हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था। जालंधर के मॉडल टाउन श्मशानघाट में उनका संस्कार कर दिया गया। उनके दोस्तों ने कहा था कि अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की है। दोस्तों और डॉक्टरों के बीच इस मामले में बहस भी हुई।

इस बीच अब संस्कार के बाद अस्पताल ने बयान जारी किया। अस्पताल ने कहा कि 6 अक्टूबर को घुम्मन को दाएं कंधे में दर्द और मूवमेंट में दिक्कत के चलते अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आर्थ्रोस्कोपिक रोटेटर कफ रिपेयर के साथ बाइसेप्स टेनोडेसिस सर्जरी की सलाह दी थी। मरीज को कोई और गंभीर बीमारी नहीं थी।

9 अक्टूबर को सर्जरी सामान्य रूप से हुई और मरीज की हालत स्थिर रही। लेकिन करीब 3:35 बजे उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। तुरंत टीम ने प्रयास शुरू किए। लेकिन लगातार कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शाम 5:36 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सवाल ये उठ रहा है कि इतने समय और संस्कार के बाद ही अस्पताल ने बयान जारी क्यों किया।

घुम्मन के निधन पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- रेस्ट इन पीस परा, विल मिस पाजी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!