Thursday , February 5 2026
Breaking News

दुखद खबर : बीजेपी नेता एवं गायक हंस राज हंस को सदमा, पत्नी का हुआ निधन

जालंधर, (PNL) : इस समय की दुखद खबर जालंधर से आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मशहूर पंजाबी सूफी गायक पद्मश्री हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का बुधवार को निधन हो गया। रेशम कौर पिछले कुछ समय से बीमार थीं। उन्होंने आज दोपहर यहां एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

हंस भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और उन्हें पद्मश्री भी मिल चुका है। दिल्ली से लोकसभा सांसद रह चुके हंस पंजाबी लोक और सूफी संगीत के साथ-साथ फिल्मों में भी गाते हैं और उन्होंने अपने खुद के ‘पंजाबी-पॉप’ एल्बम भी जारी किए हैं। वह नकोदर स्थित लाल बादशाह के गद्दीशीन भी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

संगरूर के धुरी में पादरी की मौत, दफनाने को नहीं मिली जगह, समुदाय के लोगों ने किया हाईवे जाम, पढ़ें

संगरूर, (PNL) : पंजाब के संगरूर में एक पादरी की मौत के बाद समुदाय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!