Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर कांग्रेस का सिलेंडर रेट बढ़ोतरी पर प्रदर्शन:BJP पर अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने का आरोप, सरकार का पुतला फूंका; नारे लगाए

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट एक हजार रुपए तक बढ़ने के रोष स्वरूप मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेट बढ़ाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। पार्टी वर्कर्स ने कहा कि उन्होंने देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ‘बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए मोदी सरकार’ का नारा लगाया। इस दौरान नरेन्द्र मोदी सरकार का पुतला फूंका गया।

पूर्व विधायक बेरी ने कहा कि एक हजार रुपए कर्मिशयल सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई है। इससे महंगाई पर असर पड़ेगा। यूपीए सहित अन्य सरकारें देश में आई है, लेकिन तब 20 से 50 रुपए तक सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी होती थी। एक हजार रुपए कीमतें कभी नहीं बढ़ाई गई।

जालंधर में सिलेंडर के दाम में हुई वृद्धि के खिलाफ रोष मार्च निकालते कांग्रेस वर्कर।

जालंधर में सिलेंडर के दाम में हुई वृद्धि के खिलाफ रोष मार्च निकालते कांग्रेस वर्कर।

बेरी ने कहा कि बीजेपी गैस के दाम बढ़ाकर अडानी और अंबानी को फायदा दे रही है। आज दिहाड़ीदार और छोटे ढाबे वाले लोगों पर बढ़ती कीमतों को लेकर असर दिखाई देगा। मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान क्रूड ऑयल की कीमतें 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, लेकिन उस दौरान भी सिलेंडर की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी नहीं हुई थी।

अब क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। कांग्रेस सरकार के समय में भाजपा द्वारा सिलेंडर की मामूली बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन अब कोई इस पर बात नहीं करता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 2 कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की जनता को नुकसान पहुंचा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!