Tuesday , September 8 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाबी गायक Guru Randhawa के जिम बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, लारैंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली, (PNL) : देश की राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित 24 एचएस फिटनेस जिम के बाहर वीरवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। ये जिम मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने मौके पर सात राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जांच में सामने आया है कि जिस फिटनेस सेंटर पर हमला हुआ है, उसके मालिक राजौरी गार्डन के रहने वाले दो व्यवसायी हैं। वहीं, एक बेहद मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा इस जिम के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसी वजह से इस हमले को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। वारदात के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होने लगा। इस पोस्ट में लॉरेंस गैंग से जुड़े अनिल पंडित ग्रुप ने कथित तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस दावे के बाद से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!