Thursday , July 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : बिक्रम मजीठिया को अमृतसर कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमृतसर की अदालत ने आज (15 जून) शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अंतरिम जमानत दे दी। उन पर थाने के अंदर दस्तावेज फाड़ने और अपने एक समर्थक को छुड़ाने की कोशिश करने का आरोप है। इसी मामले में पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने कहा था- उन्होंने हथियार लहराए और केस की फाइलें फाड़ीं।

अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता और एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि मजीठिया के खिलाफ आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान अमृतसर में दर्ज किया गया कथित झूठा मामला एक बार फिर गलत साबित हुआ है और कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

कलेर ने कहा कि अदालतों में फैसले सबूतों के आधार पर होते हैं, किसी मुख्यमंत्री के बयान के आधार पर नहीं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पहले बड़े-बड़े दावे करते थे, लेकिन अब क्या कहेंगे? उनके मुताबिक, सरकार के मामलों को लेकर अदालतों में लगातार सवाल उठ रहे हैं। कलेर ने दावा किया कि पहले जोबनजीत की गिरफ्तारी को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने गैर-संवैधानिक और गैर-नैतिक बताया था और अब मजीठिया को भी राहत मिल गई है।

कलेर के अनुसार, मजीठिया सिर्फ अपने परिवार और किरती किसान यूनियन के धरने में शामिल होने गए थे। उनका कहना है कि जोबनजीत को पंजाब पुलिस के एक एसएचओ ने गैर-कानूनी तरीके से अपने कमरे में बंद किया था। उसे छुड़ाने के लिए मजीठिया, उनका परिवार और किरती किसान यूनियन धरने पर बैठे थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गैंगस्टर लॉरेंस पर अमेरिका में हत्या का केस, चार्जशीट दायर:गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर इनाम; दावा- दोनों ने कनाडा में निज्जर की हत्या कराई

जालंधर , (PNL) : कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका ने …

328 गायब स्वरूपों की SIT ने जांच की तेज:DIG ने अमृतसर के गुरुद्वारे का लिया जायजा; छपाई, रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया खंगाली

अमृतस​र  , (PNL) : 328 गायब पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही एसआईटी के …

नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर:एक अनकंट्रोल होकर सड़क पर पलटी, अगला-पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लोगों ने ड्राइवर-कंडक्टर को निकाला बाहर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नकोदर के पास आज सुबह दो स्कूली बसों के बीच …

लुधियाना के नामी स्कूल में आग लगी:धुएं के बाद निकली लपटें, तुरंत छुट्‌टी कर बच्चों को घर भेजा गया

लुधियाना , ( PNL) : लुधियाना के नामी स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। …

मोहाली में कनाडा भेजने के नाम पर ₹1.87 लाख ठगे:फर्जी ऑफर लेटर दिया, बचने के लिए 12 फोन नंबर बदले; केरल की रहने वाली

मोहाली , (PNL) : मोहाली में केरल की एक युवती से कनाडा भेजने के नाम पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!