Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब में शादी के 2 दिन बाद ही नवविवाहिता ने ससुराल घर में कर ली आत्महत्या, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सोमवार (9 दिसंबर) रात ससुराल में फंदे पर लटता मिला। दुल्हन अपने मायके से फेरे की रस्म पूरी कर ससुराल लौटी थी। महिला के आत्महत्या की सूचना मिलते ही टिब्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान आरती (18) के रूप में हुई है। पुलिस मायके और ससुरालवालों से पूछताछ कर रही है। अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक टिब्बा रोड स्थित शिव शंकर कॉलोनी में 2 दिन पहले ही तारीश नामक युवक से आरती की शादी हुई थी। तारीश बर्तन की दुकान चलाता है। रविवार को आरती अपने धर्मपुरा स्थित मायके में फेरा डालने के लिए गई थी। सोमवार को वह ससुराल लौट आई थी। वह घर में मौजूद लोगों को कपड़े बदलने की कहकर कमरे में चली गई। काफी देर तक वह वापस नहीं आई।

कमरे में चुन्नी से फंदा लगाया

जब परिवार के लोग उसे देखने के लिए गए तो कमरा अंदर से बंद था। परिवार के लोगों ने रोशनदान से देखा तो आरती ने फंदा लगाया हुआ था। इसके बाद ईंटों से दरवाजा तोड़ा गया। परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। आस पड़ोस के लोग भी इकट्‌ठे हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। टिब्बा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!