Friday , October 16 2026
Breaking News

जालंधर में नशा तस्कर की शिकायत ASI ने की बदसलूकी:पीड़ित से दुर्व्यवहार व कांग्रेस नेता से बहस का वीडियो वायरल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला परागपुर चौकी का है, जहां नशा तस्कर के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे एक युवक के साथ चौकी इंचार्ज एएसआई हरदयाल द्वारा बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित युवक तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही थी। इस मामले में हस्तक्षेप करने पहुंचे कांग्रेस नेता अंगद दत्ता की भी चौकी इंचार्ज के साथ तीखी बहस हुई, जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करवा दी।

घटना की शुरुआत दो दिन पहले जालंधर कैंट के पास स्थित नंगल गांव से हुई थी। गांव के करण नाम के एक युवक ने इलाके में सरेआम नशा बेच रहे एक तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की और हमला करके वहां से फरार हो गया। इस घटना के तुरंत बाद करण और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन को नशा तस्कर के खिलाफ सूचना दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित युवक करण का आरोप है कि वह लगातार तीन दिनों तक परागपुर पुलिस चौकी के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। थाने में तैनात पुलिसकर्मी उसकी शिकायत दर्ज करने में टालमटोल करते रहे। बीते दिन जब पीड़ित लगातार तीसरी बार अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचा, तो चौकी इंचार्ज एएसआई हरदयाल ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और उसे डांटकर भगा दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता अंगद दत्ता परागपुर पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस कर्मियों से जवाब-तलब किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अंगद दत्ता ने चौकी इंचार्ज से सवाल किया कि दो दिन पहले पकड़े गए नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। उन्होंने एएसआई से यह भी पूछा कि क्या इस गंभीर मामले को लेकर उच्च अधिकारियों के कोई फोन या निर्देश आए हैं।  कांग्रेस नेता के सवालों पर चौकी इंचार्ज एएसआई हरदयाल भड़क गए। उन्होंने कार्रवाई की बात से साफ इनकार करते हुए कहा कि उनके पास ऐसा कोई तस्कर आया ही नहीं है। बहस बढ़ती देख एएसआई ने गुस्से में कहा कि ‘जाकर कह दो कि चौकी इंचार्ज कुछ नहीं कर रहा।’ जब उन्होंने देखा कि पूरी घटना का वीडियो बनाया जा रहा है, तो वह अपनी कुर्सी से उठे और जबरन वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करवा दी।इस पूरी घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष व्याप्त है। कांग्रेस नेता अंगद दत्ता ने पुलिस पर नशा तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। हालांकि, वीडियो वायरल होने और बदसलूकी के आरोपों को लेकर फिलहाल एएसआई हरदयाल या

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

Jalandhar में कांग्रेस भवन की दुकानों पर कार्रवाई का खतरा:पार्टी ने जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया, राजिंदर बेरी बोले- जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस भवन की दुकानों को गिराने का मामला एक बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!