Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अब केदारनाथ धाम के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत, CM ने जताया दुख

न्यूज डेस्क, (PNL) : अहमदाबाद प्लेन हादसे को अभी लोग भूले नहीं थे कि देश में में एक और बड़ा हादसा हो गया। गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर गौरीकुण्ड-सोनप्रयाग के जंगलो में क्रेश हो गया है. इस हादसे में पायलट समेत सभी सात लोगों की मौत की खबर है. रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.

मौसम खराब होने की वजह से ये हादसा होना बताया जा रहा है. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में ये हादसा हुआ है. ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा था, तब ही ये हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक इस हेलिकॉप्टर में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. उत्तराखंड एडीजी कानून एवं व्यवस्था, डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि गौरीकुंड में लापता हुआ हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में 6 लोग सवार थे. अधिक जानकारी का इंतजार है.

जानकारी के मुताबिक सुबह पांच बजकर 17 मिनट पर आर्यन कंपनी द्वारा हेलिकॉप्टर द्वारा 6 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया गया. रास्ते में मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर द्वारा अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने से हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त हुआ.

हेलिकॉप्टर में ये लोग थे सवार

1. राजवीर-पायलट
2. विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
3. विनोद
4. तृष्टि सिंह
5. राजकुमार
6. श्रद्धा
7. राशि

सीएम धामी ने जताया दुख

इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है. उन्होंने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं. बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!